Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाशरूम से निकलते वक्त महिला रेवलेकर्मी की बनाई अश्लील वीडियो:वायरल करने की धमकी देता, गोरखपुर में के आरोपी पति पर FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक महिला रेवले कर्मी के पति ने वाशरूम से निकलते वक्त उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देता है। इतना ही नहीं उसे मारता- पीटता है और हर जगह बदनाम कर रहा। तंग आकर महिला ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पति का कई लड़कियों के साथ अफेयर है। उनके सामने भी हमेशा बेइज्जत करता है। साथ ही उसकी पूरी की सैलरी भी छीन लेता है। शिकायत करने पर हाथ-पैर तोड़ कर जान से मारने की धमकी भी देता है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर में रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के जेमिनी गार्डेनिया की रहने वाली एक महिला रेलवे में नौकरी करती है। साथ ही गार्डेनिया के बोर्ड की सदस्य भी है। बावजूद इसके वह अपने पति की प्रताड़ना की शिकार है। महिला ने इस मामले में पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि उसका पति उसे रोज मारता-पीटता है। कभी खाने में कमी निकाल कर, कभी सफाई को लेकर तो कभी कुछ भी बहाना ढूंढ़ कर। महिला का परिवार उसकी कमाई से ही चलता है। आरोपी उसकी सैलरी भी जबरदस्ती छीन लेता है। उसके हाथ में एक भी रुपए नहीं रहने देता। जबकि वही कमा कर लाती है। गंदी हरकत करके वीडियो बना कर पोस्ट करने को कहता महिला ने बताया कि वाशरूम से निकलते वक्त पति ने आपत्तिजनक वीडियो और बना ली है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की धमकी देता है। साथ ही गंदी हरकत करके वीडियो बना कर पोस्ट करने की भी कहता है। पीड़िता का आरोप है कि पति का कई लड़कियों के साथ अफेयर है। वह बिना किसी डर के उनके साथ घूमता है। उन्हें घर भी ले आता है और उनके सामने ही मुझे गाली भी देता है। बाल खींच कर पटक कर मारा मंगलवार की रात को शराब पीकर आया और बिना कुछ कहे महिला को बाल खींच कर मारने लगा। जमीन पर पकट कर खूब पीटा। महिला बुरी तरह घायल हो गई। साथ ही उसने शिकायत करने पर हाथ पैर तोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के इस हरकत से महिला डरी-सहमी हुई है। उसका कहना है कि जान के साथ-साथ संपत्ति की का भी खतरा है। रामगढ़ ताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में क्लस्टर आवंटन को लेकर डीएम से शिकायत:चार में से तीन बिंदुओं पर गड़बड़ी साबित, निर्देश के बाद भी जांच टीम गठित नहीं
    Next Article
    ललितपुर में नहाते समय 3 युवकों की डूबने से मौत:हर्षपुर गांव के राजघाट नहर में हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment