Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौका विहार में डांस व हुक्का बार...VIDEO वायरल:गोरखपुर में लोग तेज म्यूजिक बजाकर पीते रहे हुक्का, पहले भी आ चुका है मामला

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के नौका विहार का एक रेस्टोरेंट फिर से विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रेस्टोरेंट के डांस बार जैसी सर्विस और कई लोग हुक्का बार पीते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लड़के-लड़कियां तेज म्यूजिक और डिस्को लाइट्स के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को हुक्का पीते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। देखिए वायरल वीडियो स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नौका विहार शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां परिवार और बच्चे घूमने आते हैं। ऐसे स्थान पर इस तरह की गतिविधियां होना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों का आरोप है कि अगर रेस्टोरेंट में खुलेआम नियमों की अनदेखी हो रही थी, तो पुलिस और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके में बिना अनुमति हुक्का बार संचालन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की थी। उस दौरान संबंधित रेस्टोरेंट के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए थे। इसके बावजूद दोबारा इस तरह का मामला सामने आने से प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ माता को पशु सूची से हटाएं:बलिया में कहा- पशु सूची से हटाकर माता का दर्जा दें
    Next Article
    अयोध्या में 50% अनुदान पर ढैंचा बीज मिलेगा:हरी खाद से बढ़ेगी पैदावार और सुधरेगी मिट्टी की सेहत, 462 क्विंटल बीज बांटे जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment