Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुक्लागंज में गंगा कटान बढ़ा:सिंचाई विभाग सतर्क, अधीक्षण अभियंता ने कहा कटान हर हाल में रोके

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते कटान को देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा ने मुक्ताघाट पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल कटान रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, अधीक्षण अभियंता ने नदी किनारे कटाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली और मौके पर मौजूद तकनीकी टीम को प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आसपास के रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हो सकता है। ओपी वर्मा ने निर्देश दिया कि नदी किनारे मजबूत बांध, बोल्डर पिचिंग और अन्य सुरक्षात्मक उपाय तेजी से किए जाएं। उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने पर जोर दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने भी निरीक्षण के दौरान अपनी चिंताएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा कटान के कारण उनकी जमीन और घरों पर खतरा मंडरा रहा है, और उन्होंने विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में विद्युत चौपाल का आयोजन:विधायक ने सुनीं समस्या, सबसे ज्यादा बिल और बिजली कटौती की शिकायतें मिलीं
    Next Article
    हरचंदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा सबसे पसंदीदा पार्टी:दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment