Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरचंदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा सबसे पसंदीदा पार्टी:दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, जानिए विधायक की स्थिति

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर सपा विधायक राहुल राजपूत उर्फ राहुल लोधी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 62% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद राहुल राजपूत उर्फ राहुल लोधी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद राहुल राजपूत उर्फ राहुल लोधी हैं। उन्हें 83% लोगों ने पसंद किया है। पंजाबी सिंह को 8 प्रतिशत, वीरेंद्र यादव को 3 प्रतिशत और वंश राज पटेल को 1 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वहीं, 5 प्रतिशत लोग नए प्रत्याशी की मांग कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में राकेश सिंह को सर्वाधिक 87 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। सत्य प्रकाश पांडे को 6 प्रतिशत और मुकेश सिंह को 2 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। इसके अतिरिक्त, 5 प्रतिशत जनता नए चेहरे की मांग कर रही है। बहुजन समाज पार्टी के लिए विजय अंबेडकर, उदय प्रताप सिंह और बाल कुमार को 30-30 प्रतिशत मतदाताओं ने उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है। वहीं, 10 प्रतिशत मतदाता बसपा के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में हैं। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुक्लागंज में गंगा कटान बढ़ा:सिंचाई विभाग सतर्क, अधीक्षण अभियंता ने कहा कटान हर हाल में रोके
    Next Article
    झांसी-ओरछा रोड पर भारी वाहनों की रोक:19 मई तक डायवर्जन लागू रहेगा, टीकमगढ़ जाने वाली बसें भी नहीं निकल सकेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment