Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में सुपरवाइजर को अगवा कर पीटा, VIDEO:5 दिन बाद FIR, गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित बोला-पुलिस हमसे सबूत मांग रही थी

    13 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में गन्ना शोध संस्थान के एक संविदा सुपरवाइजर को कुछ दबंगों ने अगवा कर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। यह घटना 3 अप्रैल की है, लेकिन पुलिस ने 8 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की और अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर जब्ती गांव निवासी सचिन मिश्रा के रूप में हुई है। सचिन ने बताया कि वह शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान में संविदा पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि 3 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे जब वह शहर से अपने घर जा रहे थे, तो आरएमएल स्कूल के पास अनुज मिश्रा, सुमित वाजपेयी और विकास उर्फ जैसी ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने सचिन को उनकी कार से उतारकर असलहे के बल पर जबरन अपनी काले रंग की कार में डाल लिया। उनकी सफेद रंग की कार को एक अन्य आरोपी चलाकर अपने साथ ले गया। सचिन के अनुसार, उन्हें काले रंग की कार में ले जाया जा रहा था, जबकि उनकी अपनी कार पीछे चल रही थी। कार के अंदर भी उनके साथ मारपीट की गई। दोनो कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जो आगे पीछे चलती दिख रही हैं। इसके बाद सचिन को एक घर में ले जाया गया, जहां आलोक मिश्रा, प्रद्युम्न मिश्रा, विजय और प्रदीप पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने घर के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और फिर सभी ने मिलकर सचिन के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दबंगों ने अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपियों ने सचिन के भाई को फोन कर बताया कि उनका भाई उनके घर पर है। सचिन के भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने पहले सबूत मांगे और एफआईआर दर्ज करने में देरी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कीचड़ के तालाब में घुस कर मनाएंगे आंबेडकर जयंती:लोग बोले- MLA को पता नहीं यहां आंबेडकर जी हैं, दलित बस्ती में नेता को वोट चाहिए
    Next Article
    नगर पंचायत कर्मचारी की मौत मामले में कार्रवाई की मांग:गाजियाबाद में अमित के परिजन बोले- पुलिस की पिटाई से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment