Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नगर आयुक्त के तबादले का विरोध:कांग्रेस ने 'मोटा भाई मुर्दाबाद' लिखकर पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष हंटर लेकर पहुंचे

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में नगर आयुक्त विपिन मिश्रा के तबादले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना हाथ में हंटर लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और 'मोटा भाई मुर्दाबाद' लिखे पुतले को फूंका। दोपहर बाद करीब चार बजे कांग्रेसी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। इसके बाद वे नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुतले पर 'मोटा भाई मुर्दाबाद' लिखकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसियों ने उसे आग लगा दी। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त विपिन मिश्रा का तबादला गलत तरीके से किया गया है। उन्होंने मांग की कि विपिन मिश्रा को दोबारा नगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि निवर्तमान नगर आयुक्त ने पूर्व में तोड़ी गई शहीदों की प्रतिमाओं को दोबारा लगवाने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि इस पूरे मामले की जांच शहीद अशफाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां के नेतृत्व में कराई जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। अचानक उनके तबादले की खबर आने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हैं कि नये अधिकारी के लिए समझ पाना ही बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने मांग की है कि पुराने नगर आयुक्त को वापस लाया जाए। उनका तबादला निरस्त किया जाए। इस मामले में वही असली दोषियों को सही सजा दिला सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई पार्षद कहता है कि मूर्तियां टूटी ही नही, उन्होने तंज कसा कि ऐसा लग रहा है बुलडोजर खुद रात में गांजा पीकर आ गया मूर्तियां तोड़ दीं।उन्होंने फिर तंज कसा कि ऐसा लग रहा है कि शहीदो की आत्माएं वापस आई और उनका मन किया कि नगर निगम और शहर का दौरा कर लें और रात को डंपिंग ग्राउंड का राउंड लगाकर अपने आप खड़ी हो गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर गंगा पुल पर ट्रेन पटरी की होगी मरम्मत:झांसी-लखनऊ मेमो रहेगी रद्द, 42 दिनों के लिए लखनऊ-कानपुर ट्रेनों के रूट बदले
    Next Article
    दोपहर बाद बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी:तापमान में 3°C की बढ़ोत्तरी, 4 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment