Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर गंगा पुल पर ट्रेन पटरी की होगी मरम्मत:झांसी-लखनऊ मेमो रहेगी रद्द, 42 दिनों के लिए लखनऊ-कानपुर ट्रेनों के रूट बदले

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर लखनऊ रेल रूट में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के चलते ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। पुल मरम्मत होने के कारण 42 दिनों तक कई ट्रेने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इस दौरान झांसी-लखनऊ रूट की मेमो ट्रेन को 42 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। वहीं कासगंज और लखनऊ पैसेंजर अब 2 अप्रैल से कासगंज कानपुर अनवरगंज के बीच में चलेगी। लखनऊ झांसी मेमो ट्रेन रहेगी रद्द 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ मेमो: 2 अप्रैल से 13 मई 2026 तक रद्द 64702 लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमो: 2 अप्रैल से 13 मई 2026 तक रद्द इन ट्रेनों के बदले गए रूट 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल: 3 व 10 अप्रैल 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल: 6 अप्रैल 11080 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस: 4 व 11 अप्रैल 19168 बनारस–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस: 5, 7, 9, 10 अप्रैल 19166 डिब्रूगढ़–अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस: 4, 6, 8, 11 अप्रैल 11123 ग्वालियर–बरौनी मेल एक्सप्रेस: 4 से 11 अप्रैल 11124 बरौनी–ग्वालियर मेल एक्सप्रेस: 3 से 10 अप्रैल ये सभी ट्रेनें कानपुर लखनऊ के बीच बंद रहेंगी। अब ये गाड़ियां मानक नगर–ऐशबाग–मल्हौर रूट से होकर चलेंगी। यात्रियों के लिए सलाह रेलवे डिपार्टमेंट ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि मेगा ब्लॉक के चलते समय और रूट में बदलाव किया गया है। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॅाल करके स्टेटस चेक कर सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ गन्ना समिति करेगी किसान हित में काम:सभी महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, प्रतिनिधियों ने भाग लिया
    Next Article
    शाहजहांपुर में नगर आयुक्त के तबादले का विरोध:कांग्रेस ने 'मोटा भाई मुर्दाबाद' लिखकर पुतला फूंका, जिलाध्यक्ष हंटर लेकर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment