Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में डॉक्टर ने भतीजे पर रंगदारी-मांगने का आरोप लगाया:सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने की भी शिकायत, FIR दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक डॉक्टर ने अपने भतीजे के खिलाफ रंगदारी मांगने, धमकी देने और सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर केपी सक्सेना ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा मयंक सक्सेना उनके परिवार के साथ एक सदस्य की तरह रहता था। धीरे-धीरे उसने डॉक्टर और उनकी पत्नी के बीच मनमुटाव पैदा करने की कोशिश की। जब मयंक के व्यवहार के कारण उसे घर से निकाल दिया गया, तो उसने डॉक्टर को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर गाली-गलौज और धमकियां देने लगा। आरोप है कि मयंक ने समाज में और सोशल मीडिया पर डॉक्टर की छवि धूमिल करनी शुरू कर दी। उसने क्लीनिक पर आकर भी धमकियां दीं। शिकायत के अनुसार, 15 और 18 फरवरी को मयंक ने घर आकर 18 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार डरा हुआ है और दहशत के कारण उन्हें परिवार को शहर से बाहर भेजना पड़ा है। पुलिस ने डॉक्टर केपी सक्सेना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर विकास खंड बेहजम में विकास कार्यों में घोटाला:सचिव निलंबित, पूर्व प्रधान को 1.47 लाख की रिकवरी का नोटिस
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज निर्माण में 4 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर 3 निर्माण कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment