Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज निर्माण में 4 लाख की धोखाधड़ी का आरोप:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर 3 निर्माण कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के धम्मौर क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निर्माण सामग्री की आपूर्ति और खुदाई का काम करने वाले एक ठेकेदार को भुगतान नहीं मिलने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर तीन बड़ी निर्माण कंपनियों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीताकुंड, कोतवाली नगर निवासी मुकेश प्रताप सिंह ने इस संबंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी 'मुकेश कंस्ट्रक्शन' ने दुबेपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में गिट्टी, मोरंग की आपूर्ति और जेसीबी मशीनों से खुदाई का काम किया था। यह कार्य यूनिक इन्फ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पीसीपी प्रोटेक्ट लिमिटेड और यूनिक हाउस जैसी कंपनियों के प्रोजेक्ट के तहत किया गया था। पीड़ित मुकेश प्रताप सिंह का आरोप है कि कार्य पूरा होने के बावजूद इन कंपनियों ने उनके 4 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। बार-बार तगादा करने पर भी भुगतान में टालमटोल की जाती रही। प्राथमिकी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और इसे सरकार को सौंप दिया गया है। कॉलेज में कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं, लेकिन ठेकेदार का बकाया भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कंपनियों के निदेशकों और मैनेजरों ने जानबूझकर साजिश रचकर उनकी रकम हड़प ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अमित यादव (साइड इंचार्ज, यूनिक हाउस), पीसीपी प्रोटेक्ट लिमिटेड (उदयपुर, राजस्थान) के मैनेजर और यूनिक इन्फ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद/उदयपुर) के निदेशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले, पीड़ित ने सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र भेजा था, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद सिविल जज (अवर खंड) सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि सरकारी प्रोजेक्ट के भुगतान में इतनी बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी किस स्तर पर हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डॉक्टर ने भतीजे पर रंगदारी-मांगने का आरोप लगाया:सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने की भी शिकायत, FIR दर्ज
    Next Article
    बदायूं में सफाई कर्मचारी पर हमला:पंचायत सहायक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment