Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाह अरुणाचल में बोले-सियांग प्रोजेक्ट पर लोगों से चर्चा करेंगे:क्षेत्र की संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से कोई समझौता नहीं होगा

    19 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सियांग घाटी के लोगों को भरोसा दिया कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (SUMP) पर बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना को आगे बढ़ाते समय लोगों को साथ लिया जाएगा। क्षेत्र की संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं से कोई समझौता नहीं होगा। अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात पहुंचे शाह ने कहा कि सियांग परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है। यह राज्य के विकास और रणनीतिक हितों के लिए जरूरी है। सियांग परियोजना का विरोध शाह का यह भरोसा परियोजना के विरोध के बीच आया है। स्वदेशी आदी समुदाय के कुछ वर्ग इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। सियांग और अपर सियांग जिलों के लोगों को अपने पैतृक जमीन, गांव, रोजगार, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर असर की चिंता है। शाह ने कहा कि सरकार अरुणाचल प्रदेश की विकास क्षमता, देश की ऊर्जा सुरक्षा और राज्य के आर्थिक व सुरक्षा हितों को समझती है। स्थानीय संस्कृति के लिए सरकार और मेरा वही सम्मान है, जो आपका है। हम इस जगह की परंपराओं, संस्कृति और धर्म से समझौता किए बिना आगे बढ़ेंगे।” कई संगठनों का आरोप- लोगों से सलाह नहीं ली गई हालांकि, स्वदेशी संगठनों और स्थानीय लोगों ने इतनी बड़ी परियोजना की जरूरत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सियांग घाटी की नाजुक पारिस्थितिकी और भूकंप संभावित क्षेत्र में बड़े निर्माण के असर का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पर्याप्त जन-सलाह नहीं ली गई। संगठन चल रही प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। कई परिवारों के लिए सियांग नदी सिर्फ रोजगार का साधन नहीं है। यह उनके इतिहास, पारंपरिक मान्यताओं और सांस्कृतिक प्रथाओं से भी जुड़ी है। परियोजना के खिलाफ हाल के महीनों में विरोध तेज हुआ है। स्वदेशी संगठन सरकार से प्रस्ताव पर फिर विचार करने और आगे बढ़ने से पहले प्रभावित समुदायों की चिंताओं का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। शाह बोले- कश्मीर में अब कोई स्थानीय युवा आतंकी नहीं शाह ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीरी युवाओं में अलगाववादी भावना खत्म हुई है। उन्होंने दावा किया कि 35 साल की हिंसा और अशांति के बाद अब घाटी का एक भी स्थानीय युवा आतंकवाद में शामिल नहीं है। शाह ने कहा, “35 साल से ज्यादा की हिंसा के बाद कश्मीर घाटी का एक भी स्थानीय युवा अब आतंकवाद में शामिल नहीं है।” उन्होंने 1990 के उस दौर को याद किया, जब आतंकवाद चरम पर था। शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सिर्फ आतंकियों को खत्म करने से नहीं आया। युवाओं के बीच भेदभाव और अलगाव का माहौल खत्म करना भी इसकी वजह रहा। पूर्वोत्तर के बजट पर शाह का दावा शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने 2004 से 2014 के बीच पूर्वोत्तर को 33,530 करोड़ रुपए दिए थे। उन्होंने कहा कि 2014 से 2026 के बीच मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर को 1,49,646 करोड़ रुपए दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में जहरीली शराब से अब तक 18 मौतें, 1000 से ज्यादा एडमिट
    Next Article
    ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' में अक्षय कुमार का दिखा 'केसरी' अवतार, देखें वायरल वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment