Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sehore तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, दो लाख का कर्ज न चुकाने पर हुई थी तीन लोगों की हत्या

    10 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और खुलासा किया कि उधार में लिए गए दो लाख रुपये चुकाने से बचने के लिए उन्होंने कुल्हाड़ी से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले के बुदनी तहसील स्थित वार्ड क्रमांक 12 में 16 नवंबर की रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), पत्नी राधा (40) और उनके बेटा अश्विन (24) के रूप में हुई थी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आरोपियों की पहचान बुदनी थाना अंतर्गत यारनगर गांव निवासी जगदीश भिलाला (40) और गांव खांडाबड़ निवासी अनिल भिलाला (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त किया है।पुलिस ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि आरोपी जगदीश ने मृतक राकेश से लगभग दो लाख रुपये उधार लिए थे और उसे यह रकम ब्याज सहित लौटाना था। इसके अलावा यह भी तय हुआ था कि रकम लौटाने तक जगदीश अपनी फसल में से भी कुछ हिस्सा राकेश को देगा। पुलिस ने कहा, ‘‘इसलिए जगदीश ने अपने साथी अनिल को कुछ पैसों का लालच देकर राकेश के पूरे परिवार को मारने की योजना बनाई ताकि उसे उधार का पैसा नहीं देना पड़े।’’ बयान में पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने 16 नवंबर की रात करीब 11-12 बजे के बीच राकेश के घर जाकर उससे कुछ बात करने के लिए दरवाजा खुलवाया और अपने साथ ले जाई गई कुल्हाड़ी से तीनों के सिर पर वार कर हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक के मोबाइल को शौचालय में डाल कर पानी डाल दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसके बाद घटनास्थल से फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, श्वान दस्ता द्वारा भी साक्ष्य संकलित किए गए। विशेष टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से त्वरित जांच करते हुए दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Udham Singh Nagar में 16 वर्षीय किशोरी का कराया बाल विवाह, दूल्हे समेत 5 पर केस दर्ज
    Next Article
    वैशाली में Nishant Kumar को सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर भड़के JDU नेता Neeraj Kumar

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment