Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDO ने मीटर रीडर को 30 मिनट तक मुर्गा बनाया:मुरादाबाद में दफ्तर बाहर खड़ा रहा, उपभोक्ता से बिल के 25 हजार रुपए लेकर फर्जी रसीद दी थी

    5 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में बिजली विभाग के एसडीओ (उपखंड अधिकारी) ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। करीब 30 मिनट तक मीटर रीडर दफ्तर के बाहर मुर्गा बना रहा। इसका वीडियो सामने आया तो बिजली विभाग के अधिकारी मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि बिजली मीटर ने ग्रामीण उपभोक्ता से बिजली बिल बकाया के 25 हजार रुपए लिए थे। इसके बदले में उसने उपभोक्ता को फर्जी रसीद दी थी। रुपए सरकारी खजाने में न जमा करके उसने अपनी जेब में रख लिए थे। उपभोक्ता ने इस मामले की शिकायत एसडीओ से की थी। इस पर एसडीओ ने मीटर रीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बजाए मुर्गा बना दिया। हालांकि चीफ इंजीनियर ने संविदा मीटर रीटर की सेवाएं समाप्त कर दी है। जबकि एसडीओ की भूमिका के जांच के आदेश दिए हैं। पूरा मामला लपतपुर बिजलीघर में शनिवार को हुआ। अब जानिए पूरा मामला… 25 हजार रुपए लिए और बिल भी नहीं जमा किया मुरादाबाद के रहने वाला मतलूब उर्फ रानू मीटर रीडर है। रानू दलपतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में मीटर से बिजली बिल निकालने का काम करता था। 10 दिन पहले रानू रसूल नगला गांव में पहुंचा। यहां एक उपभोक्ता पर 25 हजार रुपए बिल बकाया था। उपभोक्ता ने मीटर रीडर को बकाया बिजली बिल के रुपए दिए। रानू ने रुपए जमा करने के बजाए अपनी जेब में रख लिए और उपभोक्ता को फर्जी रसीद पकड़ा दी। उपभोक्ता को बिल जमा होने का कोई मैसेज नहीं मिला। कुछ दिन बाद विभाग की ओर से उपभोक्ता को बकाया की राशि जमा करने के कहा गया तो उपभोक्ता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कहा कि वह बिल जमा कर चुका है। उसने जो रसीद बिजली विभाग की टीम को दिखाई वह फर्जी निकली। इस पर उपभोक्ता ने मीटर रीडर को की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों के साथ रीडर मीटर को पकड़कर ले गया उपभोक्ता शनिवार को उपभोक्ता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मीटर रीडर रानु कुमार को पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे एसडीओ कार्यालय ले गया। ग्रामीणों का कहना था कि मीटर रीडर ने इसी तरह की धोखाधड़ी कई दूसरे उपभोक्ताओं के साथ भी की है। ग्रामीणों का आक्रोश देख एसडीओ आरएन राठौर ने मीटर रीडर को अपने दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। वह करीब 30 मिनट तक मुर्गा बना रहा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी इस मामले की लीपापोती में जुट गए। वीडियो सामने आने के बाद मामला चीफ इंजीनियर तक पहुंचा। चीफ इंजीनियर अशोक कुमार चौरसिया ने संविदा मीटर रीटर की सेवाएं समाप्त कर दी है। जबकि एसडीओ की भूमिका के जांच के आदेश दिए। चीफ इंजीनियर अशोक कुमार चौरसिया ने बताया- जांच अधिशासी अभियंता-2 को सौंपी गई है। पता चला है कि मीटर रीडर ने बिल की रकम लेकर फर्जी रसीद उपभोक्ता को सौंप दी थी। इस मामले में मीटर रीडर रानू कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। एसडीओ की भूमिका की जांच की जाएगी। ---------------------- भास्कर सर्वे पढ़ें - उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    43 केंद्रों पर नीट यूजी आज:दोपहर दो बजे शुरु होगी परीक्षा, बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले
    Next Article
    औरैया में ऑटो रिक्शा की ई-रिक्शा से टक्कर:एक घायल ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो अन्य का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment