Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    43 केंद्रों पर नीट यूजी आज:दोपहर दो बजे शुरु होगी परीक्षा, बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर के 43 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार शहर में करीब 21,843 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 1.30 बजे बंद हो जाएंगे गेट प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सुबह से ही पहुंचने लगे परीक्षार्थी रविवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों और प्रवेश पत्र के साथ केंद्रों पर पहुंचे। अभिभावक भी बच्चों के साथ केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा को लेकर उत्साह व चिंता दोनों देखने को मिली। बीएनएसडी के केंद्र व्यवस्थापक बदले बीएनएसडी इंटर कॉलेज में नीट-यूजी से पहले शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया गया। जीआईसी भौंती के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। इससे पहले बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले दिनों होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बीएनएसडी इंटर कॉलेज में प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद नीट-यूजी से पहले केंद्र और व्यवस्थापक को लेकर सवाल उठने लगे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री असीम अरुण की पहल:हम सब ने ठाना है: स्वच्छ, प्लास्टिक-मुक्त और हरित 'बड़ा मंगल' मनाना है
    Next Article
    SDO ने मीटर रीडर को 30 मिनट तक मुर्गा बनाया:मुरादाबाद में दफ्तर बाहर खड़ा रहा, उपभोक्ता से बिल के 25 हजार रुपए लेकर फर्जी रसीद दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment