Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेवापुरी से विधायक नीलरतन पटेल भाजपा में पहली पसंद:सपा के सुरेंद्र पटेल, बसपा में महेंद्र और कांग्रेस में राजीव गौतम पर भरोसा

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक नीलरतन सिंह पटेल नीलू को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 69% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस है। पार्टीवार नजर डालें तो भाजपा में पहली पसंद वर्तमान विधायक नीलरतन पटेल नीलू हैं, उन्हें 36% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह राय है, इन्हें 21 फीसदी, नीलरतन की बेटी अदिति पटेल 10 फीसदी मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल चौथे नंबर पर हैं, उन्हें जनता ने महज 4 फीसदी वोट दिए हैं। सपा में पहली पसंद पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल हैं, इन्हें 88 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। अखिलेश को 8% लोगों ने पंसद किया हैं। कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद राजीव कुमार गौतम को 44%, अनंद सिंह रिंकू को 33 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद महेंद्र पटेल 44%, देवव्रत शर्मा को 33 और मनीष शर्मा को 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा:अकोला में ग्रामीणों ने उखाडे़ मीटर, विद्युत विभाग की टीम गांव से लौटी
    Next Article
    गोरखपुर के पूर्व पार्षद गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार:भाजपा नेता पर हमले का आरोप, संपत्ति जब्त करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment