Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के पूर्व पार्षद गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार:भाजपा नेता पर हमले का आरोप, संपत्ति जब्त करने की तैयारी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बदमाशों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने पूर्व पार्षद श्याम यादव को गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने DM से अनुमोदन लिया, जिसके बाद केस दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। श्याम यादव पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने का आरोप है। यह है पूरा मामला… श्याम यादव का नाम नवंबर 2024 में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज पासवान पर हुए जानलेवा हमले के बाद चर्चा में आया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तत्कालीन SSP ने उस पर इनाम भी घोषित किया था, लेकिन वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि श्याम यादव संगठित गिरोह चलाता था। पुलिस ने उसे गिरोह का सरगना घोषित किया है, जबकि राहुल यादव, मनोज यादव और रमन पासवान को गिरोह का सक्रिय सदस्य बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। दरअसल, दरगहिया रहने वाले पंकज पासवान पर 19 नवंबर 2024 की रात छावनी क्रॉसिंग के पास हमला किया गया था। इस मामले में पंकज के भाई रवि प्रकाश ने पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप है कि राहुल यादव- रमन पासवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज पर हमला किया। हमले में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके सिर में गहरी चोट आई थी और दाहिना हाथ टूट गया था। बाद में श्याम का नाम आया सामने घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के दौरान श्याम यादव की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसका नाम केस में जोड़ा गया। हालांकि, वह लगातार फरार रहा और पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पूरे गिरोह की गतिविधियों का आकलन किया। इसके बाद गैंगस्टर-एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई और सरगना श्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेवापुरी से विधायक नीलरतन पटेल भाजपा में पहली पसंद:सपा के सुरेंद्र पटेल, बसपा में महेंद्र और कांग्रेस में राजीव गौतम पर भरोसा
    Next Article
    महिलाओं से लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:गाजियाबाद से चोरी का सामान लाकर मेरठ में बेचता था,पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment