Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क किनारे मिला युवक, इलाज के दौरान मौत:फर्रुखाबाद में हलवाई का काम करता था मृतक, मंगलवार शाम घर से निकला था

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार देर शाम युवक की शिनाख्त हो पाई। बुधवार को ग्राम झौंनी नगला के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नैरोसा निवासी अन्नू के रूप में हुई है। वह हलवाई का कार्य करता था। परिजनों ने बुधवार देर शाम लोहिया अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अन्नू मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम को गांव के लोगों से अस्पताल से सूचना मिलने पर वे लोहिया अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी 18 वर्षीय बेटी दुर्गा अपने चाचा के पास रहती है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में साइलेंट स्टार्स का सम्मान:JCI स्वराज ने स्टाफ नर्सों के सेवा कार्य को सराहा, दी पहचान
    Next Article
    संभल में सर्वर डाउन, गैस बुकिंग में दिक्कत:ग्रामीण उपभोक्ता एजेंसी आने को मजबूर, रात में बुकिंग की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment