Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसा में एक ही परिवार के तीन की मौत:मुजफ्फरनगर में पिता, मां और बेटे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

    3 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पिता, मां और बेटे को कुचल दिया। यह घटना शनिवार रात फलावदा-खतौली रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, गांव छछरपुर निवासी 58 वर्षीय राजकुमार, उनकी पत्नी 55 वर्षीय महेंद्र और 28 वर्षीय बेटा सोनू बाइक पर सवार होकर खतौली जा रहे थे। फलावदा-खतौली रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फलावदा-खतौली मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ शांत हुई और जाम खुलवाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में छत से गिरकर युवक की मौत:पैर फिसलने से नीचे गिरे, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
    Next Article
    ऋषभ एकेडमी रॉयल्स और जीटीबी रॉयल्स ने जीते मैच:छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए दो मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment