Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और लू का प्रकोप:जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आम और गेहूं की फसल पर छाया संकट

    13 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। तेज आंधी, धूल भरी हवाओं और लू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं फसलों पर भी संकट गहरा गया है। 3 अप्रैल शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद, तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज रफ्तार धूल भरी आंधी चल रही हैं, जिससे सड़कों पर धूल का गुबार छाया हुआ है। इसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग अपने मुंह और नाक को कपड़े से ढंककर निकल रहे हैं। दोपहर होते-होते धूप और लू के थपेड़ों ने स्थिति को और खराब कर दिया है। तेज हवाओं का असर कृषि क्षेत्र पर भी स्पष्ट दिख रहा है। आम के पेड़ों पर लगे बौर टूटकर गिर रहे हैं, जिससे इस वर्ष आम की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। आंधी और तेज हवा के कारण बिजली विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित कर दी है। सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई विभाग का कहना है कि तेज हवा में बिजली संचालित करने से शॉर्ट सर्किट की आशंका बढ़ जाती है, जिससे आग लगने की घटनाएं हो सकती हैं। विशेषकर इस समय खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को लेकर खतरा अधिक है। पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कठेला समय माता थाना क्षेत्र, इटवा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। किसानों की महीनों की मेहनत पलक झपकते ही बर्बाद हो गई। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैलती हैं, जिससे आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी प्रशासन और अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे खेतों के आसपास आग से बचाव के इंतजाम रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें। मौसम विभाग के अनुसार, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, तापमान में फिर वृद्धि हो सकती है और लू का प्रभाव और तेज हो जाएगा। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जनपद में फिलहाल मौसम का यह रुख लोगों और किसानों दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में CM पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी पर मुकदमा:सोशल मीडिया पर टिप्पणी, जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास
    Next Article
    मिर्जापुर में बेकाबू साइकिल खाई में गिरी, किशोरी की मौत:बलुआ बजाहुर के ढलान पर ब्रेक फेल होने से हादसा, एक अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment