Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में CM पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी पर मुकदमा:सोशल मीडिया पर टिप्पणी, जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास

    15 hours ago

    1

    0

    बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम थरौली निवासी अभयदेव शुक्ल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक और विद्वेषपूर्ण टिप्पणी पोस्ट की थी। आम जनता में आक्रोश आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे आम जनता में आक्रोश फैल गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी महादेवा, उपनिरीक्षक देवब्रत शर्मा की तहरीर पर लालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सीएम आवास के पास का थानेदार लाइन हाजिर:गौतमपल्ली थाना पूरा लाइन हाजिर, ढाई लाख की वसूली का आरोप
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और लू का प्रकोप:जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आम और गेहूं की फसल पर छाया संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment