Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीएम आवास के पास का थानेदार लाइन हाजिर:गौतमपल्ली थाना पूरा लाइन हाजिर, ढाई लाख की वसूली का आरोप

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नजदीक स्थित गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो रात पहले एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़कर थाने लाया था, जहां उससे करीब ढाई लाख रुपये की जबरन वसूली की गई। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। इस गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरण की जांच लखनऊ पुलिस के पुलिस कमिश्नर से कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कड़ा एक्शन लेते हुए पूरे गौतमपल्ली थाने के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया। कार्रवाई के तहत इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। वहीं, थाने की नई कमान विपिन सिंह को सौंपी गई है। सीएम आवास क्षेत्र के थाने पर इस तरह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में UPPCL की सेवाएं 16-घंटे के लिए बंद रहेंगी:रात 10 से दोपहर 2 बजे तक नहीं होंगे काम, समय से जमा कर लें बिल
    Next Article
    बस्ती में CM पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी पर मुकदमा:सोशल मीडिया पर टिप्पणी, जनभावनाओं को भड़काने का प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment