Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में बेकाबू साइकिल खाई में गिरी, किशोरी की मौत:बलुआ बजाहुर के ढलान पर ब्रेक फेल होने से हादसा, एक अन्य घायल

    12 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक साइकिल दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सक्तेशगढ़ कोठिलवा से बनमिलिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर बलुआ बजाहुर करहिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों सहेलियां अपनी साइकिल से पारसनाथ सिंह शांति देवी पब्लिक स्कूल, जंगल महाल करहिया जा रही थीं, जहां कोई कार्यक्रम था। सड़क पर तेज ढलान थी और अचानक साइकिल का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर साइकिल खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बहेरा निवासी रमेश उर्फ पुजारी की पुत्री (पिंका) प्रियंका (लगभग 15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रियंका का परिवार पिछले 10 वर्षों से निकरिका वेदउर पूर्वा में खेत पर रह रहा था। वहीं, वेदउर निकरिका निवासी दिनेश साहनी की पुत्री सुमन (15 वर्ष) घायल हो गई। स्थानीय राहगीरों ने दोनों बच्चियों को खाई में गिरा देखकर तुरंत बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और साथ ही आती-जाती थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और लू का प्रकोप:जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, आम और गेहूं की फसल पर छाया संकट
    Next Article
    फतेहपुर में EMT डे मनाया गया:108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment