Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:नहाने गए थे दोनों, मछली पालन के लिए हाल ही में खोदा गया था तालाब

    18 hours ago

    2

    0

    सीतापुर के मानपुर थाना क्षेत्र के बन्नीखरैला के मजरा खरैला में रविवार दोपहर करीब 1 बजे मछली पालन के लिए बने एक तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तालाब में एक युवक को डूबते देख गांव में शोर मचाया गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन तब तक दोनों युवक तालाब में डूब चुके थे। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे मृतकों की पहचान महमदापुर ग्राम पंचायत के रमईपुर गांव निवासी कपिल पुत्र सुरेंद्र यादव (उम्र करीब 12 वर्ष) और हर्षित पुत्र शिवकुमार (उम्र करीब 15 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों युवक खरैला स्थित मछली पालन के तालाब में नहाने गए थे। यह तालाब मछली पालन के लिए हाल ही में खोदा गया था और पास में ही एक समरसेबल पंप लगाकर पानी भरा जा रहा था। नहाने गए युवक पानी से भरे गहरे गड्ढे में चले गए, जहां पैर न लगने के कारण वे डूब गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया, जिस पर पुलिस ने सहमति जताई। मानपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया- परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया, इसलिए पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक लल्ला के बेटे 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:करनैलगंज में भगवान परशुराम की मूर्ति बनवाएंगे; कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा:25-27 अप्रैल को आयोजन होगा, लखनऊ में 1.33 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment