Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कांग्रेस का वंचित महिला वर्ग सम्मेलन हुआ:अनिल जयहिंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं में असुरक्षा की भावना

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में शहर के एक निजी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कमेटी द्वारा वंचित वर्ग महिला भागीदारी एवं न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सांसद राकेश राठौर द्वारा किया गया, जिसमें कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अनिल जयहिंद ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में महिलाओं के प्रति सामाजिक असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। गाजीपुर और हरदोई की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। अनिल जयहिंद ने कहा कि जो दल महिला आरक्षण की बात करते हैं, उन्होंने अब तक किसी महिला को अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS में भी महिलाओं को उचित भागीदारी नहीं दी जाती। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब 100 वर्ष पहले सरोजिनी नायडू को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था, जो महिला नेतृत्व के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा केवल चुनिंदा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जादू की छड़ी से गड़ा सोने का सिक्का निकाला:जाल में फंसी गोरखपुर की महिला, तंत्र-मंत्र से सोना पाने के लिए दे दिए 4 लाख रुपये
    Next Article
    थार से खतरनाक स्टंट का वीडियो:मुजफ्फरनगर में छात्र ने स्टेयरिंग छोड़ खिड़की से लटककर बनाई रील, मूंछों पर ताव दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment