Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिटीमाल कंपनी के वॉलेट से 1.50 करोड़ पार, 2 अरेस्ट:पत्नी और गर्लफ्रेंड के खातों में जमा की रकम, प्लॉट और कार खरीदी

    10 hours ago

    1

    0

    ई-कामर्स कंपनी सिटीमाल के आनलाइन वॉलेट खाते में सेंधमारी करके ओटीपी डालकर बीते छह माह में करीब 1.50 करोड़ रुपये पार करने वाले दो डिलीवरी ब्वाय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आडिट के बाद हुए हेरफेर में मामला पकड़ में आने पर कंपनी के सह-संस्थापक काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद सर्विलांस टीम ने जांच शुरु की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने रुपयों से कानपुर देहात के माती में एक प्लाट, कार लेने के साथ ही पत्नी और प्रेमिका के खातों में लाखों रुपये डाले। इतना ही नहीं आरोपियों ने करीब 40 लाख रुपये का सट्टा भी खेला। पुलिस इस नेटवर्क में शामिल लोगों की तलाश में जुटी है। कंपनी के सह-संस्थापक ने काकादेव में कराई थी FIR डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ई-कामर्स कंपनी सिटीमाल के सह-संस्थापक लखनऊ निवासी वरुण रमन ने तहरीर देते हुए कहा कि कंपनी के आनलाइन वॉलेट खाते से करीब 1.50 करोड़ रुपये पार हो गए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस और साइबर टीम को लगाया गया। जिसमें पता चला कि रावतपुर गांव के विशाल कनौजिया और मथुरा नगर के राहुल कुशवाहा ने कंपनी के डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम करते हुए कंपनी के आनलाइन वॉलेट खाते का ओटीपी हासिल किया था। इस दौरान उन्होंने छह माह में खाते से 1.50 करोड़ रुपये पार कर दिए। यह रकम विशाल ने अपनी पत्नी ज्योति और प्रेमिका के खातों में ट्रांसफर की। ज्योति के खाते में 40 लाख, प्रेमिका के खाते में 38 लाख, कानपुर देहात के माती में एक प्लाट खरीदने के साथ ही एक कार भी खरीदी। इतना नहीं दोनों ने इस रकम से 40 लाख रुपये का सट्टा भी खेला जो हार गए। पुलिस ने पनकी स्थित वेयरहाउस के पास से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटाप, टैबलेट 49 हजार रुपये कार और जेवरात भी बरामद किए है। पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में धूलभरी आंधी के साथ बारिश से बदला मौसम:लोगों को मिली गर्मी से राहत, शहर के इलाकों में जलभराव
    Next Article
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम अलर्ट:नगर आयुक्त ने समीक्षा के बाद 10 दिन में कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment