Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में धूलभरी आंधी के साथ बारिश से बदला मौसम:लोगों को मिली गर्मी से राहत, शहर के इलाकों में जलभराव

    9 hours ago

    2

    0

    हाथरस में गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। शाम करीब 5 बजे तेज धूलभरी आंधी के साथ आधा घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे दिनभर की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजार और सड़कें सुनसान थीं। वहीं शाम होते ही आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही मिनटों में आंधी ने जोर पकड़ लिया, जिससे चारों ओर धूल का गुबार छा गया। दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं और राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा लगभग आधे घंटे तक आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हुई, जो जल्द ही मूसलाधार हो गई। तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कई इलाकों की बिजली गुल आंधी के दौरान करीब 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे कई स्थानों पर होर्डिंग्स और पेड़ भी उखड़ गए। विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से शहर और देहात में बिजली भी गुल हो गई। अचानक बदले मौसम ने कुछ समय के लिए जनजीवन को प्रभावित किया, लेकिन इसने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत भी दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय बाद इतनी तेज आंधी और बारिश हुई है, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीएम ने मथुरा के प्रमुख रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण:भूतेश्वर, बाद जंक्शन पर विकास कार्यों की समीक्षा
    Next Article
    सिटीमाल कंपनी के वॉलेट से 1.50 करोड़ पार, 2 अरेस्ट:पत्नी और गर्लफ्रेंड के खातों में जमा की रकम, प्लॉट और कार खरीदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment