Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत, पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक, करीब तीन साल पहले तामेश्वरनाथ मेले में उसकी बेटी की मुलाकात महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी अजय से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसकी बेटी से फोन पर बातचीत शुरू की और शादी का झांसा देकर मेल-जोल बढ़ाया। महिला का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले अजय उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर गोला बाजार ले गया। वहां दोनों एक रात रुके। आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप तहरीर के अनुसार, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती को अपने घर काली जगदीशपुर ले गया। आरोप है कि घर में अकेला होने का फायदा उठाकर उसने दोबारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। परेशान युवती ने बाद में अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां खलीलाबाद कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राशन दुकान पर गेहूं-चावल-बाजरा और चीनी कम मिली:एटा में कोटेदार समेत 2 पर FIR, कार्डधारकों ने भी तय मात्रा से कम राशन देने की शिकायत की
    Next Article
    फर्रुखाबाद में बिजली कटौती से गर्मी में बेहाल लोग:दिन में बिजली न मिलने से दुकानदार परेशान, 4-5 घंटे कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment