Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में सड़क हादसे में नीट छात्र की मौत:अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन गंभीर

    13 hours ago

    5

    0

    संतकबीरनगर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नेदुला चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार आयुष यादव की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। आयुष लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और करीब चार दिन पहले ही घर लौटा था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपनी बहन के साथ स्कूटी से सेंट थॉमस स्कूल के सामने स्थित अपने प्लॉट की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेदुला चौराहे के पास हादसा हो गया। मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। प्लॉट की ओर जा रहे थे भाई-बहन, तभी हुआ हादसा धनघटा थाना क्षेत्र के गाई बसंतपुर निवासी आयुष यादव परिवार के साथ खलीलाबाद शहर के बाईपास स्थित किराए के मकान में रहता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपनी बहन आयुषी के साथ स्कूटी से निकला था। दोनों सेंट थॉमस स्कूल के सामने स्थित अपने प्लॉट की ओर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर नेदुला चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आयुष सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत बताया हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आयुषी की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। 4 दिन पहले ही लखनऊ से घर आया था आयुष परिजनों के मुताबिक, आयुष लखनऊ में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह करीब चार दिन पहले ही घर आया था। परिवार में वह इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत की खबर से घर में मातम छा गया। आयुष के पिता सदानंद यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं और वर्तमान में देवरिया में तैनात हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा रही। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, वाहन की तलाश जारी पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्तों के झुंड ने बच्चे को 10 जगह नोचा:आगरा में पार्क में खेल रहा था, 3 मीटर तक घसीट ले गए; दादी ने डंडा मारकर बचाया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या:लड़की भगाने के आरोप में जेल में बंद है बेटा, 2 दिन पहले हुई थी पंचायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment