Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों के झुंड ने बच्चे को 10 जगह नोचा:आगरा में पार्क में खेल रहा था, 3 मीटर तक घसीट ले गए; दादी ने डंडा मारकर बचाया

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के ताजनगरी फेस-2 स्थित एडीए हाइट्स सोसायटी में सोमवार शाम आवारा कुत्तों ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। पार्क में खेल रहे मासूम को कुत्तों के झुंड ने गिराकर नोंचा और 3 मीटर तक घसीटा। पास खड़ी दादी ने डंडा मारकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और बच्चे की जान बचाई। हमले में बच्चे की पीठ, हाथ और पैर पर गहरे जख्म आए हैं। परिजन बच्चे को लहूलुहान हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के बाद करीब दो घंटे में उसे डिस्चार्ज कर दिया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में दहशत और आक्रोश है। पार्क में खेल रहा था मासूम, अचानक झपटे कुत्ते राहुल गौतम पैकिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं और एडीए हाइट्स में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे उनका 4 वर्षीय बेटा रुद्रांश गौतम सोसायटी के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसकी दादी हेमलता गौतम भी पास में मौजूद थीं। इसी दौरान बेसमेंट की ओर से 3-4 कुत्ते आए और रुद्रांश पर झपट पड़े। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और उसे नोंचने लगे। इसके बाद उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गए। दादी ने डंडा मारकर छुड़ाया हेमलता गौतम ने बताया कि बच्चा छोटा होने के कारण कुत्तों से खुद नहीं बच सका। चार कुत्ते उसे नोंचने लगे और घसीटते रहे। उन्होंने डंडा मारकर कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्चे को उनसे छुड़ाया जा सका। हेमलता का आरोप है कि इससे पहले भी कुत्ते बच्चों पर हमला कर चुके हैं। पीठ, हाथ और पैर में गहरे जख्म हमले के बाद रुद्रांश को परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। बच्चे के पीठ, हाथ और पैर पर कुत्तों के काटने और नोंचने के जख्म थे। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। करीब दो घंटे बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नगर निगम से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप रुद्रांश के पिता राहुल गौतम का कहना है कि हमला करने वाले कुत्ते सोसायटी के बाहर से आते हैं और अक्सर बेसमेंट में बैठते हैं। उनका आरोप है कि कुत्तों को पकड़वाने के लिए नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने और सोसायटी में बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
    Next Article
    संतकबीरनगर में सड़क हादसे में नीट छात्र की मौत:अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment