Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    21 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में चोरी के शक में युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि रविवार रात पुलिसवाले पति को थाने ले जा रहे थे। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया। पेट में लात मारी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी पति को थाने लेकर गए। पति के जाने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। घरवाले रात में ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह उसने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया, फिर उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने को घेर लिया। 2 घंटे तक हंगामा किया। थाने के अंदर कुर्सियां तोड़ डालीं। SP आदित्य लांग्हे ने मंगलवार सुबह 2 दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामला जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। SP आदित्य लांग्हे ने कहा- पुलिस को जानकारी थी कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। इसके बावजूद युवक को रात में थाने लाना लापरवाही है। इसलिए कार्रवाई की गई। महिला की मौत का सही कारण जानने के लिए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। हंमागे की 2 तस्वीरें देखिए- पीड़ित बोला- पुलिसवाले गेट कूदकर घर में घुसे थे लभौआ गांव के रहने वाले गौरव (30) फोटोग्राफी का काम करते हैं। गांव में रुद्र फोटो के नाम से उनका स्टूडियो है। गौरव की शादी 12 साल पहले अंजली (28) से हुई थी। अंजली 9 महीने की प्रेग्नेंट थी। गौरव ने बताया- गांव के जहेश कुमार की परचून की दुकान में शुक्रवार रात चोरी हुई थी। जिस दुकान में चोरी हुई, उसके मालिक से एक साल पहले मेरे चाचा और ग्राम प्रधान कैलाश बाबू का झगड़ा हुआ था। उसने उस समय बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता कराया था। उसके साथी अजेंद्र के पिता ने भी उस समय प्रधान पक्ष का साथ दिया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार ने चोरी के मामले में मेरा और अजेंद्र का नाम पुलिस को बता दिया। गौरव ने बताया- रविवार रात साढ़े 10:30 बजे लाइट कट गई थी। गर्मी ज्यादा थी। इसलिए मैं पत्नी अंजली और बच्चे के साथ छत पर सोने जा रहा था। मैं बिस्तर-तकिया रखने छत पर गया, तभी पुलिसवाले गेट से कूदकर घर में घुस आए। मुझे खींचकर ले जाने लगे। पत्नी ने पुलिस से मुझे छोड़ने की गुहार लगाई। पत्नी को धक्का देकर पुलिसवाले मुझे थाने ले गए गौरव ने कहा- पुलिसकर्मियों ने कहा कि दरोगा सड़क पर खड़े हैं। पूछताछ के बाद मुझे वापस घर भेज देंगे। इसके बाद पत्नी ने पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर कहा- जो पूछताछ करनी है, घर पर ही कर लें। उसके पति को रात में साथ न ले जाएं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने अंजली को धक्का दे दिया। अंजली जमीन पर गिर गई। गौरव का आरोप है कि दरोगा धर्मपाल सिंह ने उसके पेट में लात मारी। पत्नी के गिड़गिड़ाने के बाद भी पुलिस मुझे अपने साथ थाने ले गई। मैंने घर जाने की गुहार लगाई, लेकिन मुझे नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी। पति के थाने जाने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ी, मौत परिजनों का कहना है कि गौरव के थाने जाने के बाद अंजली की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत गंभीर थी और तेज ब्लीडिंग भी हुई। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अंजली ने बेटे को जन्म दिया। अंजली की हालत प्रसव के बाद और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। हम लोग उसे शहर के निजी अस्पताल लक्ष्मी फाउंडेशन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान अंजली की मौत हो गई। मौत की खबर पर थाने में 2 घंटे हंगामा अंजली की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण ट्रैक्टरों से शिकोहाबाद थाने पहुंच गए। महिलाओं ने थाने के भीतर कुर्सियां फेंकीं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे। मक्खनपुर, सिरसागंज और नसीरपुर थानों की पुलिस बुलाई गई। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस की सुरक्षा में अंजली के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार देर शाम गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। डॉक्टर बोले- हीमोग्लोबिन 5 ग्राम था, ब्लड प्रेशर अचानक गिरा संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी केशव ने बताया- अंजली का हीमोग्लोबिन करीब 5 ग्राम था। प्रसव के बाद उसका ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट करने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- ‘मुझे मत पकड़ो’ कहकर तीसरी मंजिल से कूदा युवक:लखनऊ में तड़पते हुए बोला- पानी पिला दो, पड़ोसी ने कहा- जहर देंगे; 2 मिनट बाद मौत लखनऊ में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। युवक अचानक एक घर में घुस गया और सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे रोकने के लिए पीछे-पीछे छत पर पहुंच गए। युवक को लगा कि लोग उसे चोर समझकर पकड़कर पीटेंगे। उसने कहा- मुझे मत पकड़ो, नहीं तो मैं कूद जाऊंगा। लोगों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और छत से छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंह में ज्वेलरी रखकर फरार हुईं 5 महिला, VIDEO:बिजनौर में केमिकल लगा नोट दिया, 6 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार
    Next Article
    कुत्तों के झुंड ने बच्चे को 10 जगह नोचा:आगरा में पार्क में खेल रहा था, 3 मीटर तक घसीट ले गए; दादी ने डंडा मारकर बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment