Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंह में ज्वेलरी रखकर फरार हुईं 5 महिला, VIDEO:बिजनौर में केमिकल लगा नोट दिया, 6 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

    19 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में महिलाओं ने केमिकल लगे नोटों से बिछुए और सोने की लौंग खरीदी, जिससे दुकानदार को चक्कर आने लगे। मौका मिलते ही महिलाओं ने करीब 6 लाख के सोने के जेवर मुंह में छिपाए और फरार हो गईं। दुकानदार के मुताबिक, पांच महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंचीं थीं। उन्होंने जेवर खरीदे और कथित केमिकल लगे नोटों से पेमेंट किया। नोट लेने के कुछ देर बाद ही दुकानदार को चक्कर आने लगे। महिलाओं ने और ज्वेलरी दिखाने को कहा। वह उन्हें जेवर दिखाता रहा। चक्कर आने की वजह से उसका पूरा ध्यान नहीं था। इसी दौरान महिलाएं सोने के जेवर चुरा लीं। 7 सितंबर का यह मामला जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर चांदपुर क्षेत्र के रसूलपुर नंगला गांव का है। CCTV फुटेज सोमवार देर शाम सामने आया। पीड़ित ज्वेलर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात 5 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। 5 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला... रसूलपुर नंगला निवासी दिनेश वर्मा (50) गांव में ही ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। दिनेश के दो बेटियां आयुषी और साक्षी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। दो बेटे- बड़ा बेटा विपुल (24) गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है, जबकि छोटा बेटा ओम वर्मा (16) पिता के साथ ज्वैलर्स की दुकान पर रहता है। दिनेश के मुताबिक, 7 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे पांच महिलाएं बुर्का पहनकर उनकी ज्वेलरी की दुकान पर आई थीं। महिलाओं ने सोने और चांदी के कई आभूषण देखने शुरू किए। इस दौरान एक महिला ने बिछुए और सोने की एक लौंग खरीदी। खरीदारी के बाद महिलाओं ने उनके बेटे ओम वर्मा को जेवर के रुपए दिए। दिनेश का आरोप है कि इन्हीं नोटों पर केमिकल लगा हुआ था। पैसे लेने के बाद उनके बेटे की हालत अचानक बिगड़ गई और वह सामान्य तरीके से काम नहीं कर पा रहा था। महिलाएं जेवर देखती रहीं ओम वर्मा के चक्कर आने का फायदा महिलाओं ने उठाया। वे लगातार अलग-अलग जेवर दिखाने के लिए कहती रहीं और औम उन्हें सोने-चांदी के सामान दिखाता रहा। इसी दौरान एक ने दुकान से करीब 6 लाख रुपए के 40 से 50 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरी हुए जेवरों में 3 सोने के पेंडेंट, 3 सोने के टीके, 4 जोड़ी सोने के कुंडल और करीब 30 से 35 सोने की गले की ताबीज शामिल हैं। इसके बाद पांचों महिलाएं दुकान से निकल गईं। महिलाओं के जाने के बाद जब दिनेश दुकान पर पहुंचे तो उन्हें बेटे की हालत ठीक नहीं लगी। उन्होंने बेटे से पूछा तो बताया कि उसे चक्कर आ रहे हैं। इसपर दिनेश ने दुकान में रखे सामान मिलाए तो जेवर कम होने का पता चला। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई। सीसीटीवी में क्या दिखा? CCTV फुटेज में दो महिलाएं बैठकर जेवर देखते नजर आ रही हैं। इसी दौरान पीले स्कार्फ में बैठी महिला बार-बार जेवर को हाथ में लेकर देखने लगती है। जैसे ही दुकानदार की नजर दूसरी ओर जाती है, महिला जेवर मुंह में रख लेती है। इसके बाद वह दोबारा कुछ जेवर लेकर देखने लगती है और इसी तरह दूसरी बार भी जेवर मुंह में छिपा लेती है। कुछ देर बाद जैसे ही दुकानदार की नजर फिर हटती है, महिला मुंह में रखे जेवर निकालकर अपने कपड़ों में छिपा लेती है। दिनेश वर्मा का कहना है कि कैमरों में पांचों महिलाओं के दुकान में आने, जेवर देखने और सामान लेकर जाने की पूरी घटना रिकॉर्ड है। दिनेश ने फुटेज देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी और चोरी हुए जेवरों के संबंध में तहरीर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कराई जा रही दिनेश वर्मा ने 12 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी। चांदपुर कोतवाल राहुल सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुकान के CCTV फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने और उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नोटों पर वास्तव में कोई केमिकल लगा था या नहीं। दुकानदार के बेटे की तबीयत बिगड़ने की वजह क्या थी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ‘मुझे मत पकड़ो’ कहकर तीसरी मंजिल से कूदा युवक:लखनऊ में तड़पते हुए बोला- पानी पिला दो, पड़ोसी ने कहा- जहर देंगे; 2 मिनट बाद मौत लखनऊ में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। युवक अचानक एक घर में घुस गया और सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे रोकने के लिए पीछे-पीछे छत पर पहुंच गए। युवक को लगा कि लोग उसे चोर समझकर पकड़कर पीटेंगे। उसने कहा- मुझे मत पकड़ो, नहीं तो मैं कूद जाऊंगा। लोगों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और छत से छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फोन की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाया:लखनऊ में जबरन घर से उठाया, बंधक बनाकर मजदूरी कराई; धमकाया- मारकर गोमती में फेंक देंगे
    Next Article
    पति को पुलिस ले गई...पत्नी की डिलीवरी के बाद मौत:फिरोजाबाद में परिवार बोला-पुलिसकर्मियों ने पेट पर लात मारी; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment