Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फोन की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाया:लखनऊ में जबरन घर से उठाया, बंधक बनाकर मजदूरी कराई; धमकाया- मारकर गोमती में फेंक देंगे

    20 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मोबाइल की किस्त के लिए दुकानदार ने युवक का खून निकलवा लिया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक को जबरन घर से उठा ले गए। 5 दिन तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई। बड़े भाई से किस्त के 2,799 रुपए ऑनलाइन मंगवाए। इसके बाद भी उसे नहीं छोड़ा और 12 हजार रुपए और मांगने लगे। पुलिस से शिकायत करने पर युवक को जान से मारकर गोमती में फेंकने की धमकी भी दी। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को दुकानदार के कब्जे से छुड़ाया। परिजनों का आरोप है कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि युवक को ही फंसाने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित की मां डीसीपी ऑफिस पहुंचीं और शिकायत की। डीसीपी ने निगोहां थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। मामला निगोहां थाने के राजारामखेड़ा गांव का है। 21,500 रुपए का फोन लिया, 12 महीने की किस्त बनी थी पीड़ित नेवल के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि एक साल पहले निगोहां कस्बे की गीता मोबाइल शॉप से जीरो डाउन पेमेंट पर सैमसंग का फोन खरीदा था। फोन 21,500 रुपए का था। इसकी 2,799 रुपए की 12 महीने की किस्त बनी थी। फोन लेने के अगले ही महीने दुकान के कर्मचारी आए और मोबाइल लेकर चले गए थे। मां बोली- बेटे से जबरन मजदूरी कराई पीड़ित की मां जदूराई ने बताया- 8 सितंबर को 2 लोग स्कूटी से गांव पहुंचे और नेवल को उठा ले गए। आरोपी उसे लखनऊ के एक ब्लड बैंक ले गए, जहां उसका 1 यूनिट खून निकलवाया। इसके बाद सदर इलाके के एक मकान में 5 दिन बंधक बनाकर रखा और जबरन मजदूरी कराई। ‘किस्त के पैसे लिए, 12 हजार रुपए और मांगे’ मां ने बताया- बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने बड़े बेटे राजकुमार को फोन किया और किस्त के 2,799 रुपए ऑनलाइन मंगवा लिए। नेवल को छोड़ने के लिए कहा तो आरोपियों ने 12 हजार रुपए और मांगे। पैसे न देने पर जान से मारकर गोमती में फेंकने की धमकी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पांचवें दिन आरोपी नेवल को रैपिड कैब से थाने भेजने पर राजी हुए। कैब का किराया भी बड़े बेटे से भरवाया। परिजन बोले- कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने डराया परिजनों के मुताबिक, थाने पहुंचने पर नेवल बदहवास हालत में था। कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस ने उल्टा उन्हें ही डराया कि नेवल को भी फंसा दिया जाएगा। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचकर नेवल ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां निगोहां थाने शिकायत करने गईं, लेकिन आरोप है कि वहां से उन्हें लौटा दिया गया। डीसीपी मोहम्मद मुश्ताक ने कहा- पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। थाना प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- ‘मुझे मत पकड़ो’ कहकर तीसरी मंजिल से कूदा युवक : लखनऊ में तड़पते हुए बोला- पानी पिला दो, पड़ोसी ने कहा- जहर देंगे; 2 मिनट बाद मौत लखनऊ में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। युवक अचानक एक घर में घुस गया और सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया।। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में भाजपा नेता के प्लॉट में विस्फोट:विस्फोट में यूज होने वाला बारूद पटाखों वाला नहीं, आसपास रहने वाले बोले- लगा टायर फट गया
    Next Article
    मुंह में ज्वेलरी रखकर फरार हुईं 5 महिला, VIDEO:बिजनौर में केमिकल लगा नोट दिया, 6 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment