Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या:लड़की भगाने के आरोप में जेल में बंद है बेटा, 2 दिन पहले हुई थी पंचायत

    14 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह प्राइवेट फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का बेटा गांव की लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में जेल में है। इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है। दो दिन पहले गांव में इस बात को लेकर पंचायत भी हुई थी। पंचायत में लड़की ने लड़के के पक्ष में बयान दिए थे। इसके बाद युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया। आज लड़के का पिता जब ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रहा था तभी कुछ लोगों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। प्राइवेट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था शाहपुर थाने के किनोनी गांव का रहने वाला सुभाष (50) बुढ़ाना मोड़ पर बनी एक प्राइवेट फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड था। परिवार में पत्नी ममता उर्फ पिंकी के अलावा दो बेटे सागर (26) और आकाश (25) हैं। सुभाष के पास 7 बीघा जमीन है, जिस पर खेती होती है। दोनों की जातियां एक, लेकिन घर वाले नहीं थे राजी गांव में ही सतेंदर का परिवार रहता है। सतेंदर का बेटा हरिओम उर्फ शुभम (25) और एक 22 साल की बेटी है। सतेंदर के पास 18 बीघा जमीन है और परिवार खेती-किसानी करता है। सुभाष के बेटे आकाश का सतेंदर की बेटी के साथ अफेयर था। दोनों की जाति एक ही है, लेकिन घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। एक महीने पहले युवती को लेकर चला गया था बेटा एक महीने पहले आकाश युवती को लेकर घर से फरार हो गया। लड़की के घर वालों ने लड़के के खिलाफ केस कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और आकाश को जेल भेज दिया। युवती को मेरठ के नारी निकेतन में भेज दिया गया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश हो गई। इसी विवाद को लेकर दो दिन पहले गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में युवती को बुलाया गया, जिसमें उसने आकाश के पक्ष में बयान दिया। बयान के बाद युवती को दोबारा नारी निकेतन भेज दिया गया। आज सुबह 10.30 पर वह साइकिल से फैक्ट्री जा रहा था। पिनना चौराहे के पास कुछ हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि…. अफेयर को लेकर रंजिश का एंगल सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में क्लास-4 के छात्र ने बहन को न्यूड किया:पोर्न देखकर टीचर की डर्टी पिक्चर बनाई; बीटेक छात्र बोला- मुझे लड़की बना दो गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र ने 7 साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई। वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने एक दिन स्कूल में भी टीचर की डर्टी पिक्चर बना दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके घर वालों से शिकायत की। स्कूल से उसका नाम काट दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सड़क हादसे में नीट छात्र की मौत:अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदा, बहन गंभीर
    Next Article
    आगरा में चोरों ने ग्राइंडर से ताला काटा:घर में सोते रहे लोग, 25 लाख रुपए के जेवर-नकदी ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment