Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चोरों ने ग्राइंडर से ताला काटा:घर में सोते रहे लोग, 25 लाख रुपए के जेवर-नकदी ले गए

    14 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गोपऊ गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और ग्राइंडर से ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। गोपऊ निवासी बहादुर पुत्र राजपाल के घर में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। चोरों ने कमरे का ताला ग्राइंडर से काटा और बक्सों व सूटकेसों को खंगाल दिया। उनमें रखा सामान बाहर फेंक दिया गया। चोर करीब 15 तोले सोने के आभूषण ले गए, जिसमें 10 अंगूठियां, दो चेन, झुमकी और कुंडल शामिल थे। इसके अलावा, लगभग 1.5 किलो चांदी के आभूषण और 52 हजार रुपये नकद भी चोरी हुए। घटना के समय बहादुर, उनकी पत्नी और पुत्रवधू घर में मौजूद थीं। बहादुर के दोनों बेटे नौकरी के लिए बाहर रहते हैं। सुबह परिजनों को चोरी का पता चला तो कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रात की गश्त की कोई व्यवस्था नहीं दिखती। ग्रामीणों ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नियमित गश्त होती तो चोरों पर रोक लग सकती थी। थानाध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या:लड़की भगाने के आरोप में जेल में बंद है बेटा, 2 दिन पहले हुई थी पंचायत
    Next Article
    आजमगढ़ में किन्नरों के साथ मारपीट:डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, 14 सितंबर को हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment