Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थानाक्षेत्र में 15 दिन में 20 मारपीट:पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल, कानून-व्यवस्था पर चिंता

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर मारपीट की 20 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में मनबढ़ तत्वों का बोलबाला बढ़ गया है, जो आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इससे आम जनता में भय का माहौल है और पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म होता दिख रहा है। हालांकि, एक बड़ी वारदात के बाद और कप्तान के 'मिशन शक्ति' निरीक्षण से लौटने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई में बदलाव किया और कुछ एफआईआर भी दर्ज कीं। लेकिन, यह सख्ती भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इन 20 घटनाओं में से कई शहर के बीचोबीच स्थित स्थानों पर हुईं, जिनमें बाहबोलिया, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, नायरा पेट्रोल पंप, एचपी पेट्रोल पंप, पहाड़ी दास मंदिर, रोडवेज परिसर, सानिध्य नर्सिंग होम और सीएचसी अस्पताल गेट शामिल हैं। इन वारदातों ने यह संदेश दिया है कि पुलिस थाना क्षेत्र में अपना इकबाल स्थापित करने में असफल रही है। इन घटनाओं में निम्नलिखित प्रमुख मामले शामिल हैं: अब वह घटना जो पुलिस को खुला चैलेंज दिया एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कानून व्यवस्था खराब करने वाले पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। किसी भी तरह से अराजकता करने वाले को बख्शा नही जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलाना की मौत दुर्घटना या हत्या, जांच की मांग:4 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिला था बिहार के मौलाना का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
    Next Article
    जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल पर SC सख्त:काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई को कहा, हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजे रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment