Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर फ्रॉड पर बड़ी राहत, पुलिस ने लौटाए ₹8.24 लाख:प्रतापगढ़ में 28 शिकायतें निस्तारित

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत प्रदान की है। जनपदीय साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना टीम ने कुल 28 शिकायतों का निस्तारण करते हुए ₹8,24,164 की ठगी गई धनराशि पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और संबंधित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। टीम ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों के साथ-साथ अन्य माध्यमों से मिली सूचनाओं की गहन जांच की, जिसके बाद यह सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक, इन साइबर ठगी के मामलों में धोखेबाजों ने यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड जैसे माध्यमों का उपयोग किया था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई और तकनीकी जांच के कारण पीड़ितों की रकम को सफलतापूर्वक ट्रेस कर वापस लौटाया जा सका। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। साथ ही, अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो उसे तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। ऐसा करने से समय रहते कार्रवाई की जा सकती है और ठगी गई धनराशि को सुरक्षित किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री के ऑफर पर मैडम मोना का जवाब:विधायक बोले- मैं करोड़पति का बेटा हूं; अदिति सिंह पेपर से मुंह छिपाती रहीं
    Next Article
    फतेहपुर में डंपर-बाइक की टक्कर, दो दोस्तों की मौत:एक घायल, मृतक की 10 दिन पहले हुई थी शादी; 11 घंटे बाद आक्रोशित परिजनों ने हटाया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment