Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या का खुलासा:दोनों के शव सहारनपुर में मिले, बागपत से ले जाकर फार्महाउस में मर्डर की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में तैनात डूडा कर्मी विक्रांत कुमार और राखी कश्यप के शव सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस पूरे मामले को डबल मर्डर के एंगल से जांच रही है। प्रयागराज निवासी 37 वर्षीय विक्रांत कुमार बागपत में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में सिटी मिशन मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह 16 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पत्नी प्राची ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पत्नी ने राखी कश्यप पर लगाया था आरोप विक्रांत की पत्नी ने अपनी तहरीर में राखी कश्यप पर पति को परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस इस एंगल को भी जांच में शामिल कर रही है और दोनों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है। पहले मिला विक्रांत का शव, फिर युवती की पहचान राखी के रूप में पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी बाद में पहचान विक्रांत कुमार के रूप में हुई। इसके बाद 27 अप्रैल को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रजापुर नौगांव के जंगल में एक युवती का गला रेता शव मिला, जिसकी पहचान राखी कश्यप के रूप में की गई। फार्महाउस में ले जाकर हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों को बागपत से कार के जरिए सहारनपुर लाया गया था। आशंका है कि किसी फार्महाउस में चाकू से वार कर उनकी हत्या की गई। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की साजिश और आरोपियों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों सहारनपुर कैसे पहुंचे, उन्हें कौन लेकर गया और हत्या के पीछे किसका हाथ है। साथ ही राखी कश्यप के स्थायी पते और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। जांच में जुटी टीमें, जल्द खुलासे की उम्मीद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में लगी हैं। कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी:भाजपा नेताओं को जूते मारने की धमकी दी थी; पेशी पर नहीं आ रहे थे
    Next Article
    वाराणसी में बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत:महिला और किशोर गंभीर घायल, शादी में जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment