Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शव वाहन को नहीं मिला डीजल:महराजगंज में 2 घंटे लाइन में खड़ा रहा, परिजन बोले- मुर्दों को भी लाइन में लगना पड़ रहा

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में एक शव वाहन को पेट्रोल पंप पर दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद डीजल नहीं मिल सका। निचलौल-चिऊटहां मार्ग स्थित इस घटना ने परिजनों को परेशान किया और मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिधावे निवासी सर्वेश कसौधन का बुधवार को निधन हो गया था। परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए एक पिकअप वाहन से ले जा रहे थे। रास्ते में वाहन का ईंधन खत्म हो गया, जिसके बाद उसे निचलौल-चिऊटहां मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर रोका गया। चालक ने लगभग दो घंटे तक लाइन में लगकर डीजल लेने का प्रयास किया, लेकिन उसे ईंधन नहीं मिला। पंप कर्मियों ने तेल खत्म होने का हवाला देते हुए पंप बंद कर दिया। इस दौरान शव पिकअप में ही रखा रहा और परिजन असहाय दिखे। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों ने कहा कि अब ऐसी स्थिति आ गई है कि "मुर्दों को भी लाइन में लगना पड़ रहा है।" इस संवेदनशील घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थितियों में भी समय पर ईंधन उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि आपातकालीन कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत:BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज
    Next Article
    विश्व हिंदू परिषद ने कर्वी कोतवाली में दिया प्रार्थना:चित्रकूट में हिंदू प्रतीकों और धीरेंद्र शास्त्री के अपमान पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment