Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद इमरान मसूद ने नोएडा आंदोलन पर सरकार को घेरा:संभल में बोले- दलितों पर अत्याचार, मायावती खामोश; 2027 में BSP को एक भी सीट नहीं मिलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोएडा आंदोलन पर जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है इसने इतना बड़ा आंदोलन हुआ है और सरकार हाथ पैर हाथ धरकर बैठी है। बुधवार की रात 11 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर बिन अकील की शादी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद पहुंचे, जहां उनका स्वागत संभल के सपा विधायक इक़बाल महमूद के बेटे सुहैल इक़बाल सहित अन्य लोगों ने किया। नोएडा में हुई हिंसा को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि देश के अंदर लोग परेशान हैं, जब आप मिनिमम वेजेस (न्यूनतम मजदूरी) भी नहीं दे पा रहे हैं और मिनिमम वेजेस का जो गारंटी सरकार ने की थी, वो मिनिमम वेजेस भी नहीं मिल पा रही है, उसको लेकर के लोग आक्रोशित थे। लोगों को चाहिए कि वहां पर सरकार इंटरवीन (हस्तक्षेप) करे और सरकार दखल देकर के उन तमाम बड़ी फैक्ट्रीज के अंदर इस तरह करे कि उनको मिनिमम वेजेस जो सरकार द्वारा तय मानकों पर है, वो मिल सकें। और नहीं मिल रही हैं इसीलिए सबसे ज़्यादा आंदोलन है और सरकार इसमें हाथ रख के बैठी है, जो बेहद दुखद है। ​बसपा सुप्रीमो मायावती के अखिलेश पे नीले गमछे को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बहनजी कितनी दलितों की हितैषी हैं मुझे ये नहीं पता, क्योंकि बहनजी तो घर में से निकल ही नहीं रही हैं। उत्तर प्रदेश में हो या देश में हो, दलितों पर अत्याचार हो रहा है और बहनजी खामोश हैं। तो बहनजी कितनी हितैषी हैं ये तो बहनजी बताएं। ​2027 में सरकार बनाने का दावा कर रही हैं बहनजी ​इमरान मसूद ने कहा कि अरे भाई एक सीट भी नहीं आएगी उनकी, दावा तो बहुत दूर की बात है, एक सीट भी नहीं आएगी सिंगल भी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में स्कूटी फिसलने से हादसा:मां-बेटी समेत 3 महिलाएं घायल, टूंडला से लौटते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गांव से शहर की ओर आ रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment