Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, गांव से शहर की ओर आ रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जलेसर रोड पर बर्फ खाने के निकट बीती रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राज मिस्त्री था। जानकारी के अनुसार, प्रदीप अपने गांव से हाथरस आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कैंटर गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल प्रदीप को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक प्रदीप अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद इमरान मसूद ने नोएडा आंदोलन पर सरकार को घेरा:संभल में बोले- दलितों पर अत्याचार, मायावती खामोश; 2027 में BSP को एक भी सीट नहीं मिलेगी
    Next Article
    लखनऊ-मुंबई ट्रेनों में भीड़ चरम पर,हर क्लास में लंबी वेटिंग:पुष्पक, एलटीटी और कुशीनगर समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment