Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृति यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की ड्यूटी पर मौत:मथुरा में परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के छाता क्षेत्र स्थित संस्कृति यूनिवर्सिटी में गुरुवार को ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान छाता क्षेत्र के सांखी गांव निवासी 50 वर्षीय बच्चू पंडित के रूप में हुई है। वह पिछले 10 वर्षों से यूनिवर्सिटी में माली के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम करीब 4 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई जवाहर ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बच्चू पंडित लंबे समय से विश्वविद्यालय में सेवा दे रहे थे। परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और लू लगने से तबीयत बिगड़ने को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं में कानपुर की दिशा पांडेय जिला टॉपर:पिता कपड़े की दुकान में करते हैं काम; बोलीं- IAS बनना है
    Next Article
    नाबालिग अपहरण- एसएसपी अयोध्या को हाईकोर्ट ने तलब किया:बरामदगी के लिए उठाए कदमों पर तीन सप्ताह में मांगा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment