Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संस्कृत बोर्ड परीक्षा में मुलायम सिंह यादव को थर्ड रैंक:10वीं में कन्नौज की सृष्टि और 12वीं में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव बने टॉपर

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 94.43% अंक पाकर प्रदेश टॉपर बनीं। 94.29% अंकों के साथ खुशबू सरोज सेकंड टॉपर बनीं। मुलायम सिंह यादव और प्रियंका सरोज को 93.29%-93.29% अंक मिले। दोनों संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। ये तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में रजनीश यादव ने 89.36% अंक पाकर प्रदेश टॉप किया। 85.64% अंक के साथ वंशिका श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर हैं। 85.43%-85.43% अंक पाकर काजल और संस्कृति तीसरे नंबर पर रहीं। रजनीश, वंशिका और काजल प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। संस्कृति अमरोहा की रहने वाली हैं। एक साथ जारी हुआ रिजल्ट परिषद की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) सभी कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। परीक्षाफल लखनऊ स्थित शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय से घोषित किया गया। छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इस वर्ष संस्कृत बोर्ड की परीक्षा प्रदेश के 241 केंद्रों पर 19 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराई गई थी। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) का रिजल्ट 95.91% रहा पूर्व मध्यमा द्वितीय परीक्षा में कुल 21,915 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। उनमें 21,107 संस्थागत व 808 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। कुल 16,615 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। उनमें 15,941 संस्थागत व 674 व्यक्तिगत थे। 14,429 संस्थागत और 600 व्यक्तिगत कुल 15,029 परीक्षार्थी पास हुए। संस्थागत में 95.96% व व्यक्तिगत में 94.78% परीक्षार्थी पास हुए। कुल रिजल्ट 95.91% है। इनमें 11,340 छात्र और 3,689 छात्राएं हैं। छात्रों का पासिंग प्रतिशत 95.68 और छात्राओं का 96.64 है। उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) में 94.40% छात्र-छात्राएं पास उत्तर मध्यमा प्रथम परीक्षा में कुल 19,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। उनमें संस्थागत 19,116 व व्यक्तिगत 629 परीक्षार्थी थे। कुल 15,746 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 15,240 संस्थागत व 506 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। उनमें से 13,589 संस्थागत व 439 व्यक्तिगत कुल 14,028 परीक्षार्थी पास हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.45 व व्यक्तिगत का 93 रहा। कुल 94.40% परीक्षार्थी पास हुए। परीक्षा में 10,420 छात्र व 3,608 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.33 व छात्राओं का 94.62 रहा। उत्तर माध्यमिक द्वितीय (12वीं) का रिजल्ट 94.86% रहा उत्तर माध्यमिक द्वितीय परीक्षा में कुल 14,162 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उसमें 13,694 संस्थागत व 468 व्यक्तिगत थे। कुल 13,302 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उनमें 12,854 संस्थागत व 448 व्यक्तिगत थे। 11,901 संस्थागत व 405 व्यक्तिगत कुल 12,306 परीक्षार्थी पास हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.88 व व्यक्तिगत का 94.40 रहा। कुल रिजलट 94.86 रहा। 9053 छात्र व 3253 छात्राएं पास हुईं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.47 व छात्राओं का 95.95 रहा। --------------- यह खबर भी पढ़िए… छांगुर बाबा के खिलाफ 1400 पन्नों की चार्जशीट:₹100 करोड़ की विदेशी फंडिंग और संगठित धर्मांतरण के साक्ष्य, चलेगा मुकदमा लखनऊ की स्पेशल ATS कोर्ट ने छांगुर बाबा की डिस्चार्ज अर्जी 19 अप्रैल को खारिज कर दी। इसके बाद छांगुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई का रास्ता साफ हो गया। ED और ATS ने जो चार्जशीट दाखिल की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरुण गोविल को देख महिलाएं फूट-फूटकर रोईं:गाया- मेरे घर राम आए हैं, प्रदर्शन के 15वें दिन मेरठ सेंट्रल मार्केट पहुंचे सांसद
    Next Article
    रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर को डिजिटल अरेस्ट रखने वाले 5 गिरफ्तार:13 दिनों तक बंधक बनाया, आतंकी कनेक्शन बताकर 57 लाख हड़पे; CISF जवान मास्टर माइंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment