Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सार्वजनिक शौचालय के पीछे छप्पर में मिला युवक का शव:सुल्तानपुर में रविवार रात से लापता था; महिलाएं बोलीं-पिता पुत्र को फोन पर मिली थी धमकी

    19 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में सोमवार सुबह करीब 8 बजे अमन गौतम(19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सार्वजनिक शौचालय के पीछे नेम दास के खेत में बने छप्पर में पड़ा था। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र को फोन पर धमकी मिली थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। अमन घूरीपुर निवासी राम चरन का बेटा था। वह रविवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता था। सोमवार सुबह परिजन उसकी तलाश में निकले तो शव मिला। सबसे पहले कन्हैया लाल और रामनाथ के बेटे बृजेश गौतम ने शव देखा। देखें, 5 तस्वीरें… अमन गांव में गंगा प्रसाद दुबे का ट्रैक्टर चलाता था। गांव की महिलाओं ने बताया कि अमन के मोबाइल पर किसी का लगातार धमकी भरा फोन आ रहा था। गांव में यह भी चर्चा है कि उसके पिता और भाई को भी फोन पर धमकी दी जा रही थी। अमन के दादा संतोषी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। सूचना पर लंभुआ के सीओ ऋतिक कपूर और चांदा एसओ राज कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU छात्रसंघ की वापसी, अब मुद्दों पर आर-पार की तैयारी:नई टीम ने अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी, बोले-सुधारना पहली प्राथमिकता; गिनाईं छात्रों की समस्याएं
    Next Article
    जलालपुर सीट पर 3 दशक से नहीं जीती भाजपा:1996 में शेर बहादुर जीते थे, 2027 में साख बचाने की चुनौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment