Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU छात्रसंघ की वापसी, अब मुद्दों पर आर-पार की तैयारी:नई टीम ने अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी, बोले-सुधारना पहली प्राथमिकता; गिनाईं छात्रों की समस्याएं

    19 hours ago

    2

    0

    आठ साल बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की वापसी के साथ ही अब कैंपस की समस्याओं पर संघर्ष का नया दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। रविवार देर शाम शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौमान अशरफ, उपाध्यक्ष नसरा नईम और सचिव मोहम्मद हमदान ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। तीनों के बयानों में एक बात साफ रही कि छात्रसंघ अब केवल औपचारिक संगठन बनकर नहीं रहेगा। छात्रों की बुनियादी सुविधाओं से लेकर शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही तक हर मुद्दे पर आवाज उठाई जाएगी। अच्छी लैब, लाइब्रेरी और फैकल्टी पहली प्राथमिकता अध्यक्ष नौमान अशरफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार कराना है। विश्वविद्यालय में अच्छी लैब, लाइब्रेरी में पर्याप्त किताबें, पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं और अच्छी फैकल्टी होनी चाहिए। ये छात्रों की बुनियादी जरूरतें हैं और इन्हीं पर सबसे पहले काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की संपत्ति और विरासत को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ यहां पढ़ने वाले छात्रों की नहीं, बल्कि पूर्व छात्रों की भी है। इसके लिए देश और दुनिया में रहने वाले एएमयू के पूर्व छात्रों को जागरूक किया जाएगा। उनसे अपील की जाएगी कि वे विश्वविद्यालय को अपनी संपत्ति समझकर इसकी बेहतरी और संरक्षण के लिए आगे आएं। एएमयू को आतंकवाद का अड्डा बताने पर तीखा जवाब विश्वविद्यालय को आतंकवादियों का अड्डा बताए जाने संबंधी मंत्री के बयान पर नौमान अशरफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक एएमयू को मिनी इंडिया बताते रहे हैं। ऐसे में किसी मंत्री का विश्वविद्यालय को आतंकवादियों का अड्डा बताना राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों के पास जनता के वास्तविक मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वे एएमयू को निशाना बनाकर राजनीति करते हैं। नौमान ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि खराब करने की ऐसी कोशिशों का लगातार विरोध किया जाएगा। छात्राओं की समस्याएं भी रहेंगी केंद्र में उपाध्यक्ष नसरा नईम ने मीडिया से बातचीत में छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक और कैंपस माहौल की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं, संसाधन और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। छात्राओं की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया जाएगा। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कैंपस में जहां भी सुविधाओं की कमी है, उसे प्रशासन के सामने रखा जाएगा। छात्रसंघ का प्रयास रहेगा कि छात्राओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। छात्रों की शिकायतों पर प्रशासन को घेरेंगे सचिव मोहम्मद हमदान ने भी मीडिया से बातचीत में छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई और छात्रों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाया जाएगा। छात्रसंघ छात्रों की आवाज बनेगा और उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास करेगा। अधिकारियों को भी बदलना होगा कामकाज का तरीका शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कंट्रोलर, एमआईसी सहित कई प्रमुख अधिकारियों, हॉलों के प्रोवोस्ट और विभागों की कार्यशैली निशाने पर रही। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि पिछले आठ साल से छात्र जिन समस्याओं को झेलते आ रहे हैं, अब उन्हें और अनदेखा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को अपनी कार्यशैली सुधारनी होगी, अन्यथा छात्रसंघ खुद व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष करेगा। राइडिंग क्लब की जमीन का मुद्दा भी उठाया विश्वविद्यालय के राइडिंग क्लब की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर भी छात्रसंघ ने आवाज उठाने का ऐलान किया। अध्यक्ष नौमान अशरफ ने इस मामले में छात्रों के साथ आगे आने और विश्वविद्यालय की संपत्ति के संरक्षण के लिए संघर्ष करने की बात कही। इस मुद्दे पर भी पूर्व छात्रों और विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। कुलपति बोलीं- एक-एक शिकायत पर उठाएंगे कदम छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से उठाए गए सवालों और शिकायतों पर कुलपति प्रो. नईमा खातून ने भी मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उनकी ग्रिवांसेज पर एक-एक कर कदम उठाए जाएंगे और समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दुल्हन' टायलेट का बहाना बनाकर बाइक से उतरकर फरार:युवक को गांव के व्यक्ति ने दिया था शादी का झांसा, 60 हजार की ठगी का आरोप
    Next Article
    सार्वजनिक शौचालय के पीछे छप्पर में मिला युवक का शव:सुल्तानपुर में रविवार रात से लापता था; महिलाएं बोलीं-पिता पुत्र को फोन पर मिली थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment