Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियम बदले:15 साल से छोटे बच्चों का पासपोर्ट 5 साल तक वैध, 18 के हुए तो रिन्यू होगा

    12 hours ago

    1

    0

    विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। पहले पासपोर्ट वैधता की उम्र 15 साल थी। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी। यानी 5 साल या 18 साल की उम्र में से जो पहले आएगा, वही वैधता की अंतिम सीमा होगी। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियम संशोधन नियम, 2026 को 17 सितंबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया। इसके जरिए 1980 के पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियम को उदाहरण से समझिए बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को 10% छूट 8 साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन को नए पासपोर्ट आवेदन पर 10% की छूट मिलती रहेगी। हालांकि, पासपोर्ट री-इश्यू कराने पर यह छूट नहीं मिलेगी। बच्चों के पासपोर्ट की फीस बढ़ने के बावजूद नए पासपोर्ट आवेदन पर 10% छूट जारी रहेगी। नई शुल्क व्यवस्था में सामान्य पासपोर्ट के अलावा तत्काल सेवा, नवीनीकरण, खोए या खराब पासपोर्ट को बदलने और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं भी शामिल हैं। बच्चों के पासपोर्ट का नया नियम: सवाल-जवाब में समझें सवाल: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट की वैधता अब कितनी होगी? जवाब: पासपोर्ट जारी होने की तारीख से 5 साल तक या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। सवाल: पहले क्या नियम था? जवाब: पहले 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट 5 साल या बच्चे के 15 साल की उम्र तक, जो पहले हो, वैध रहता था। सवाल: नए नियम से किस उम्र के बच्चों को ज्यादा फायदा होगा? जवाब: खासतौर पर 12 से 14 साल की उम्र में पासपोर्ट बनवाने वाले बच्चों को। पहले 15 साल की सीमा के कारण पासपोर्ट जल्दी खत्म हो जाता था, अब 18 साल की उम्र तक चल सकेगा। सवाल: अगर बच्चा पासपोर्ट बनने के 5 साल से पहले 18 साल का हो गया तो? जवाब: पासपोर्ट 18वें जन्मदिन तक ही वैध रहेगा। 5 साल पूरे होने का इंतजार नहीं होगा। सवाल: 18 साल के बाद क्या करना होगा? जवाब: वयस्क श्रेणी में नया पासपोर्ट बनवाना होगा। सवाल: क्या पासपोर्ट की फीस भी बदली है? जवाब: हां। 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बदलाव किया गया है। नाबालिग के 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस ₹1,000 से बढ़कर ₹1,750 हुई है। सवाल: क्या बच्चों को फीस में कोई छूट मिलेगी? जवाब: हां। 8 साल से कम उम्र के बच्चों के नए पासपोर्ट आवेदन पर 10% की छूट जारी रहेगी। सवाल: क्या यह छूट पासपोर्ट री-इश्यू कराने पर भी मिलेगी? जवाब: नहीं। 10% छूट नए पासपोर्ट के आवेदन पर है, री-इश्यू आवेदन पर नहीं। सवाल: नए नियम कब जारी हुए? जवाब: विदेश मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को पासपोर्ट नियम संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित किए, जिन्हें 17 सितंबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं, यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कहा है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के मुताबिक भारत सरकार देश से बाहर यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट जारी करता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'महिला सिलेंडर नहीं उठा सकती' कहकर नौकरी नहीं दी थी:सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंडियन ऑयल अब 12 लाख का मुआवजा देगा
    Next Article
    मुंबई- 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड:किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment