Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा':बिजनौर में महिला ने लिखा- एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा, अब मैं थक गई हूं

    10 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में डिजिटल ठगों की धमकियों से डरी एक महिला ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड के दो दिन बाद बुधवार रात महिला के कमरे से एक नोट मिला। इसमें उसने एक व्यक्ति से परेशान होने का जिक्र है। महिला ने लिखा- सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। कई दिनों से ब्लैकमेल कर रहा। अब मैं थक गई हूं और आत्महत्या कर रही हूं। महिला ने सोमवार रात कमरे में पंखे से लटकर जान दे दी थी। घरवालों ने भी पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि, महिला के मोबाइल पर लगातार आ रहे वीडियो कॉल के बाद घरवालों को शक हुआ। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस से पूरी बात बताई और एफआईआर दर्ज कराई है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव फरीदपुर भोगी की रहने वाली मोनिका (30), हाउस वाइफ थीं। पति रणधीर (33) एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां- जिया (8) और नंदनी (11) हैं। नंदनी ने बताया- सोमवार की रात में मां पेपर पर कुछ लिख रही थीं। मैंने पूछा कि मम्मा क्या हुआ, तो उन्होंने कहा- कुछ नहीं बेटा। बस ऐसे ही कुछ लिख रही हूं। लिखने के बाद मां ने हम दोनों बहनों को सुला दिया। मंगलवार सुबह जब हम सोकर उठे, तो देखा मां दुपट्‌टे के सहारे पंखे से लटक रही थीं। मां की हालत देखकर दोनों बेटियां रोने-चिल्लाने लगीं। घरवाले भी दौड़कर पहुंचे। सूचना मोनिका के मायकेवाले भी पहुंच गए। घरवालों को आत्महत्या की कोई वजह समझ में न आई। लोकलाज के डर से घरवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मोबाइल पर वीडियो कॉल से शक गहराया मोनिका के भतीजे संयोग ने बताया- अंतिम संस्कार के बाद सब लोग घर पर थे। बुआ का फोन लगातार बज रहा था। जब फोन रिसीव किया गया, तो वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में दिखा। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। उसने कहा कि मोनिका से बात कराओ। बातचीत के बाद हम लोगों का साइबर क्राइम की ओर शक गया। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट मिला भतीजे ने बताया- इसके बाद हम लोगों ने बुआ के कमरे की तलाशी ली। तब एक डायरी में सुसाइड नोट मिला। उसमें एक लड़के के परेशान करने और ब्लैकमेल किए जाने के बारे में लिखा था। इसके बाद बुआ का मोबाइल चेक किया तो वॉट्सएप पर 5 अलग-अलग नंबरों से कॉल, मैसेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं। इनमें कोई खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बता रहा था, तो कोई बुआ पर तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाकर डराने की कोशिश कर रहा था। ठगों ने उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा। पैसे की मांग के साथ उनकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिवारवाले पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा… सॉरी माय डियर हसबैंड, आई लव यू… मुझे आपसे बहुत सारी बातें करनी हैं। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे काफी दिनों से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। प्लीज, हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, इसलिए आपसे झूठ नहीं बोल सकती। प्लीज, मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों का ध्यान रखना। अगर जिंदगी में दोबारा जन्म मिले, तो मुझे आप ही मिलें। थैंक यू मेरी जिंदगी में आने के लिए। हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। सॉरी, आपके साथ न रह पाने के लिए। यह पत्र मेरे घरवालों को दिखा देना। मेरे मम्मी-पापा, भाई-भाभी सभी से सॉरी। मेरी जिंदगी में आप सभी का बहुत साथ रहा है। भाभी, मेरी मम्मी का ध्यान रखना। हर जन्म में मुझे आप ही मम्मी, पापा, भाई और भाभी मिलें। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़के ने आपकी मम्मा को बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है। परिवार को भी दी जा रही थीं धमकियां मोनिका की मौत के बाद भी साइबर ठगों की धमकियां थमी नहीं हैं। बुधवार को भी कई कॉल आए। वे लोग मोनिका से बात कराने के लिए घरवालों पर दबाव डाल रहे थे। घरवालों ने बताया कि मोनिका से बात नहीं कराने पर पति रणधीर को जेल भेजने और पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही थीं। पति ने पुलिस को दिए तीन मोबाइल नंबर मोनिका के पति रणवीर ने शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को 3 मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिनसे मोनिका के फोन पर लगातार कॉल आती थीं। बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि महिला के आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में सुसाइड नोट मिलने की जानकारी हुई। इसमें एक युवक द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है। घरवालों ने साइबर अपराध की आशंका भी जताई है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 3 दोस्तों का हत्यारोपी मिस्टर यूपी एनकाउंटर में ढेर:बर्थडे पर वारदात की थी; जिसकी हत्या की, उसकी बहन बोली- तसल्ली मिली बुलंदशहर में 3 दोस्तों की हत्या के मुख्य आरोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार सुबह 5 बजे पुलिस ने स्कूटी सवार जीतू को रोका, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे तीन गोलियां लग गईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जीतू की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस ने जीतू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी साहब ने दरोगा-सिपाही की कब्ज मिटाई:बाहुबली के यहां 3 लेडी IAS, गड़बड़ा गए अखिलेश के पांडेयजी
    Next Article
    डूडाकर्मी की हत्या के बाद प्रेमिका को मारा डाला:सहारनपुर में अलग-अलग थानाक्षेत्र में मिली थी बॉडी, विक्रांत के मर्डर का राजफाश होने के डर से राखी को मारकर फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment