Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रतिनिधिमंडल को मानिकपुर जाते समय रोका गया:पीड़ित परिवार से डाक बंगले में मिले, 2 लाख की मदद, निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में रविवार को जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कुंडा पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर शेखपुर इलाके में रोक लिया। प्रतिनिधिमंडल में कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सिंह, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, सपा जिला सचिव अब्दुल कादिर जिलानी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामअवध यादव ‘काका’ सहित कई नेता शामिल थे। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए शेखपुर में सपा नेताओं के काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया। काफी देर तक बातचीत के बाद प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को सीधे गांव जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें कुंडा डाक बंगले ले जाया गया। बाद में, प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को डाक बंगले बुलाया गया। यहां सपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की, घटना पर दुख व्यक्त किया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरे घटनाक्रम के दौरान डाक बंगले और आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा नेताओं के लौटने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में डीजे उपकरण चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:ई-रिक्शा से चोरी का सामान बेचने जाते समय पकड़ा
    Next Article
    बांदा पुलिस ने 4 अंतरजनपदीय अपराधी पकड़े:बस-ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment