Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा पुलिस ने 4 अंतरजनपदीय अपराधी पकड़े:बस-ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अवैध हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय टप्पेबाजी और चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नरैनी थाना क्षेत्र में हुईनरैनी पुलिस को गश्त के दौरान ग्राम पनगरा नहर के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। ये लोग चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तत्परता से चारों अभियुक्तों को घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, दो मिस कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। चोरी के बाद अगले स्टॉप पर उतर जाते पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से ट्रेन, बस और ऑटो रिक्शा जैसी सवारी गाड़ियों में यात्री बनकर चढ़ जाते थे। वे यात्रियों के कीमती सामान जैसे बैग और सूटकेस को निशाना बनाते थे। मौका पाकर वे सामान काटकर या खोलकर चोरी करते थे और जेबकटी भी करते थे। चोरी के बाद वे अगले स्टॉप पर उतर जाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देना आसान होता था और पकड़े जाने पर तमंचे का डर दिखाकर भाग जाते थे। पुलिस कर रही मामले की जांच गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निराजुल हसन पुत्र अजीत (निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद), गोविंद पुत्र ब्रजपाल सिंह (निवासी पुट्ठी इब्राहिमपुर, थाना रामराज, जनपद मुजफ्फरनगर), फहीम पुत्र हनीफ (निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद) और साहिल पुत्र जाइद (निवासी शाहपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस इस संबंध में विस्तृत जांच कर रही है कि इन अभियुक्तों ने अन्य किन-किन जनपदों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके गिरोह में कितने अन्य लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रतिनिधिमंडल को मानिकपुर जाते समय रोका गया:पीड़ित परिवार से डाक बंगले में मिले, 2 लाख की मदद, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    पीलीभीत में पति पर तेजाब से हमला, पत्नी गिरफ्तार:पीड़ित की हालत गंभीर, बोला- प्रेमी-पत्नी के साथ माता-पिता का भी हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment