Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने पूर्व मंत्री श्रीराम पाल को बनाया विधानसभा प्रभारी:PDA विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची जारी, प्रदेश की 11 सीटों पर हुई नियुक्तियां

    1 hour ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने PDA विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची जारी करते हुए प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसमें जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री श्रीराम पाल को PDA विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। कालपी विधानसभा की मिली जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र संख्या-220 कालपी से श्रीराम पाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल को प्रभारी बनाकर पार्टी ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की कोशिश की है। उनके सामने पार्टी की नीतियों और PDA के संदेश को जनता तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी पार्टी की इस नियुक्ति को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। सपा लगातार संगठनात्मक नियुक्तियों के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में अपनी तैयारियों को धार देने में जुटी है। श्रीराम पाल की नियुक्ति के बाद कालपी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह संगठन को किस तरह मजबूत करते हैं और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कैसे सक्रिय करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवनीश काजला यूपी कांग्रेस की दो कमेटियों में नामित:झारखंड सहप्रभारी बनने के बाद और बढ़ी जिम्मेदारी, मेरठ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं
    Next Article
    इटावा में समरसता संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत:डॉ. रामशंकर कठेरिया और असीम अरुण समेत कई नेता हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment