Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में समरसता संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत:डॉ. रामशंकर कठेरिया और असीम अरुण समेत कई नेता हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का रविवार शाम जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम करीब 7 बजे यात्रा के जनपद पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समानता, भाईचारे व एकता की भावना मजबूत करना है। न्यू आरआरएस होटल में हुआ स्वागत समारोह यात्रा के जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में न्यू आरआरएस होटल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी देवेश कोरी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया, क्षेत्रीय महामंत्री शिव सिंह भारती, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज राजौरा और क्षेत्रीय अध्यक्ष सलिल कांत श्रीवास का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जसवंतनगर में सामाजिक संगठनों ने किया अभिनंदन अमृतसर से चलकर सहारनपुर होते हुए इटावा पहुंची समरसता संकल्प यात्रा का जसवंतनगर मॉडल तहसील पर ब्राह्मण महासभा की ओर से अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद आईटीआई चौराहे पर मयंक भदौरिया के नेतृत्व में क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के सदस्यों ने यात्रा का अभिनंदन किया। चंबल पुल पर सदर विधायक ने किया स्वागत शिवपुरी, ग्वालियर, महगांव और भिंड की ओर से आने वाली यात्रा का उदी स्थित चंबल पुल सीमा पर सदर विधायक सरिता भदौरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी हुए शामिल कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी लाल सिंह आर्य, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और उत्तर प्रदेश यात्रा संयोजक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री असीम अरुण प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, डॉ. रामशंकर कठेरिया, शिव सिंह भारती, मनोज राजौरा, सलिल कांत श्रीवास, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया और डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे भी शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी इस मौके पर केके राज, विवेक शाक्य, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, हरिकिशोर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, विमल भदौरिया, समीर दोहरे, उदयवीर दोहरे, मनीषा शुक्ला, सोनिया चक, नाथूराम गोयल, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जितेंद्र गौड़, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, कृपा नारायण तिवारी, अशोक चौबे, अमित तिवारी, जिला मंत्री प्रीति दुबे, सुरेश राजपूत, संजू बाबू शाक्य, मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा और सह कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, राजजवर्धन भदौरिया, शीनू कठेरिया, नीतू नारायण मिश्रा और राबिया सुल्तान समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने पूर्व मंत्री श्रीराम पाल को बनाया विधानसभा प्रभारी:PDA विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची जारी, प्रदेश की 11 सीटों पर हुई नियुक्तियां
    Next Article
    बलिया में एनएच-31 के ब्लैक स्पॉट की जांच के निर्देश:डीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी; नियम तोड़ने पर सीसीटीवी से कट सकता है चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment