Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर दिया:देवरिया में पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कार्यकर्ताओं को सराहा

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक बांस देवरिया स्थित पार्टी कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, हाल ही में पार्टी के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। बैठक के दौरान सपा कार्यकर्ताओं के जज्बे, संघर्षशीलता और आंदोलन की सफलता की सराहना की गई। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और संघर्ष की भावना को बनाए रखा। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा सरकार के इशारे पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस बर्बरता लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे समाजवादी पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। व्यास यादव ने आगे कहा कि इतनी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद समाजवादी साथियों ने जिस दृढ़ता, साहस और एकजुटता के साथ आंदोलन को सफल बनाया, वह अत्यंत सराहनीय है। इसके लिए जनपद के सभी सपा कार्यकर्ता बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता सूची के गहन परीक्षण और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपील की। इस अवसर पर गेनालाल यादव, डॉ. रामनाथ चौहान, हाफिज शहादत हुसैन, चौधरी बेचुलाल, अवधेश चौधरी, लक्ष्मण निषाद, राजवंशी राजभर, महेंद्र प्रसाद गौड़, छेदीलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद, अंबिका यादव, बाबूलाल यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, सुनैना सिंह कुशवाहा, जयराम राजभर, गोपी यादव, पिंटू पासवान, साधू यादव, एन.पी. यादव, मुन्ना यादव, इंद्रेश सिंह, रामू सिंह, हसनाथ यादव, संतोष यादव, आफताब आलम, फखरुद्दीन, परमहंस यादव, नर्बदा चौहान, रामबली यादव, सुनील यादव, राम बहादुर यादव, रणवीर यादव, रामनरेश यादव (गायक), दद्दू यादव, राजनाथ यादव, अर्जुन यादव, रामजी यादव, रामनिवास पासवान, विजय चौहान, पवन यादव, सोनू यादव, लारेब और गजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डीसीएम की टक्कर:सड़क पार कर रहे किसान की मौत, लोगों ने चालक को पकड़ा
    Next Article
    कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहा, तीन की मौत:मां-बेटी समेत 5 दबे, 2 घायल रेफर, पूरे गांव में मातम का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment